{"_id":"5bc40252bdec22698c6e375e","slug":"entertainment-top-news-15th-october-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत पर शोषण के आरोप से लेकर 'कोमोलिका' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत पर शोषण के आरोप से लेकर 'कोमोलिका' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत पर शोषण का आरोप
#MeToo के सपोर्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत सबसे पहले बोलने वालों में से एक हैं लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि अब उन पर ही शोषण का आरोप लगा है। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा कि '2 साल पहले भी मैंने इस मामले को उठाया था लेकिन तब किसी ने मेरी बात पर यकीन नहीं किया था।' अध्ययन के ट्वीट पर जब कंगना रनौत से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि उन्हें बहुत जल्द न्याय मिलेगा।' बता दें कि करीब 2 साल पहले कंगना और अध्ययन रिलेशन में थे।
पढ़ें: इस हीरो ने कंगना रनौत पर लगाया शोषण करने का आरोप, जवाब मांगा तो पहले जोर से हंसी और फिर...

'कोमोलिका' का नया वीडियो आया सामने
सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है लेकिन अब मेकर्स को उम्मीद है कि शो में कोमोलिका की एंट्री से इसे फायदा होगा। फिलहाल शो में अनुराग और प्रेरणा के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है लेकिन दर्शकों को इस वक्त शो में कोमोलिका की एंट्री का इंतजार है जो अब खत्म होने जा रहा है। जी हां, कोमोलिका का रोल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ही प्ले कर रही हैं। अब उनका प्रोमो जारी कर दिया गया है।
पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' में अब आएगा कोमोलिका का चेहरा सामने, देखिए वीडियो

'बिग बॉस' में होगा जोड़ी ब्रेक्रअप
रियलिटी शो बिग बॉस में अब तक का सबसे बड़ा फैसला होने वाला है। अब तक जोड़ियों में खेल रहे कंटेस्टेंट अलग-अलग हो जाएंगे और अकेले खेलेंगे। घर में इस वक्त, दीपक-उर्वशी, सौरभ-शिवाशीष, रोमिल-सुरभि और सबा-सोमी की जोड़ी खेल रही है। जसलीन भी जोड़ी में आई थीं लेकिन अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाने से वो अब सिंगल रह गई हैं।
पढ़ें: बिग बॉस में अब होगा बड़ा बदलाव, इस वजह से तोड़ दी जाएंगी जोड़ियां

'हाउसफुल 4' से नाना पाटेकर को निकाला
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पुलिस में शिकायत के बाद अब उन्हें फिल्म हाउसफुल 4 से हटा दिया गया है। फिल्म के मेकर्स नाना पाटेकर का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे हैं। उनकी जगह संजय दत्त या अनिल कपूर को लिया जा सकता है।
पढ़ें: #MeToo का दिखा असर, नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' से निकाला, अब इस एक्टर को मिली जगह

'बधाई हो' की रिलीज डेट बदली
अंधाधुन की सफलता एंज्वॉय कर रहे आयुष्मान खुराना की आने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म बधाई हो की रिलीज डेट बदल दी गई है। ये फिल्म पहले दशहरा पर 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट एक दिन पहले कर दी गई है यानी अब ये 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'बधाई हो' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म