फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurana and Sanya Malhotra film badhaai ho release date has been change

'बधाई हो' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Mon, 15 Oct 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurana and Sanya Malhotra film badhaai ho release date has been change
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'बधाई हो' रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आयुष्मान के फैंस सहित तमाम सिनेप्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बधाई हो' की पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में भी जुटी हुई है। इस बीच 'बधाई हो' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा देगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। 
विज्ञापन


पता हो कि फिल्म 'बधाई हो' पहले 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने बड़ा फैसले लेते हुए इसको एक दिन पहले यानी 18 अक्तूबर को रिलीज करने का फैसला किया है। 'बधाई हो' के रिलीज डेट बदलने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट क्यों बदली गई इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं बात करें तो 'बधाई हो' के प्रमोशन की तो फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसका एकदम अलग तरह से प्रमोशन कर रही है। 
विज्ञापन


बीते 10 अक्तूबर को आयुष्मान खुराना और निर्माताओं ने मुंबई में 50 प्रेग्नेंट महिलाओं का बेबी शॉवर प्लान किया था। हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अमित इससे पहले अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed