फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Shares Pics As He Arrives For First Ground Zero Red Carpet Screening In Srinagar After 38 Years

Ground Zero: श्रीनगर पहुंचे इमरान हाशमी, शेयर की तस्वीरें, 38 बाद होगी वहां किसी फिल्म की स्क्रीनिंग

Fri, 18 Apr 2025 11:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

Ground Zero Red Carpet Screening Srinagar: इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। रिलीज से पहले फिल्म की खास स्क्रीनिंग श्रीनगर में होगी, जो 38 साल बाद वहां होने वाली पहली रेड कार्पेट स्क्रीनिंग होगी। 
 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Shares Pics As He Arrives For First Ground Zero Red Carpet Screening In Srinagar After 38 Years
ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग के लिए श्रीनगर पहुंचे इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ग्रांउड जीरो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले इसकी खास स्क्रीनिंग श्रीनगर में रखी गई है, जिसकी सूचना खुद इमरान ने सोशल मीडिया की एक पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन

फिल्म की खास स्क्रीनिंग
यह स्क्रीनिंग सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों और अधिकारियों को समर्पित है, जो मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन उनके साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान का इंस्टाग्राम पोस्ट
इमरान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक तेजस देओस्कर के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'ग्राउंडजीरो टचडाउन.. ऐतिहासिक दिन श्रीनगर में 38 साल बाद पहली रेड कार्पेट फिल्म स्क्रीनिंग, यह बीएसएफ सैनिकों और उनके अधिकारियों के सम्मान में एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)


विज्ञापन

फिल्म ग्राउंड जीरो
फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने बीएसएफ के एक साहसी आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। यह ऑपरेशन कुख्यात आतंकवादी गाजी बाबा के खात्मे के लिए जाना जाता है, जिसके लिए धर दुबे को 2005 में कीर्ति चक्र मिला। इमरान ने किरदार के लिए कड़ी मेहनत की, जिसमें महीनों की ट्रेनिंग और सख्त डाइट शामिल थी। फिल्म का ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज हुआ, जो दर्शकों को बीएसएफ के इस साहसी मिशन की कहानी से रूबरू कराता है। ग्राउंड जीरो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने निर्माण किया हैं। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि में सेवा और बलिदान की सच्ची कहानी दिखाएगी।

यह भी पढ़ें:
Prithviraj Sukumaran: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया पृथ्वीराज को अवॉर्ड, 'आडुजीवितम' के लिए मिला पुरस्कार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed