फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   EMI Pakistan serves legal notice to 'Bajrangi Bhaijaan'

'बजरंगी भाईजान' को पाक से आया कानूनी नोटिस

Sat, 11 Jul 2015 01:38 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
EMI Pakistan serves legal notice to 'Bajrangi Bhaijaan'

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भले ही इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर खासे व्यस्त हों, मगर उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। विवाद की वजह इस फिल्म में इस्तेमाल की गई एक कव्वाली ‘भर दो झोली’ है।

विज्ञापन


आरोप है कि इस लोकप्रिय कव्वाली का इस्तेमाल बगैर किसी इजाजत के फिल्म में किया गया है। कव्वाली के कॉपीराइट होल्डर्स ईएमआई पाकिस्तान ने इस बारे में एक कानूनी नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


उसमें कहा गया है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बगैर इस गाने का इस्तेमाल करने पर इस फिल्म को प्रतिबंधित किया जाए। ‘भर दो झोली कलाम’ मूल रूप से पूरनम अल्लाहाबादी ने लिखा था, जिसे पहली बार दिवंगत साबरी ब्रदर्स हाजी गुलाम फरीद साबरी और हाजी मकबूल साबरी ने गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम भूमिकाओं में हैं।

सलमान खान ने दी सफाई

EMI Pakistan serves legal notice to 'Bajrangi Bhaijaan'

बंजरंगी भाईजान अन्‍य कई कारणों से भी विवादों में बनी हुई है। हालांकि सलमान खान का कहना है कि जिन्हें लग रहा है कि फिल्म बजरंगी भाईजान में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा है, भारत-पाक की राजनीति है और पाकिस्तान की लानत-मलामत की गई है, तो वे यह फिल्म देखने न जाएं।

उन्होंने कहा है कि जिन्हें मानवीय रिश्तों की फिल्म देखनी है, हीरो की मर्दानगी देखनी है और स्वस्थ मनोरंजन चाहिए वही इसे देखें। उनका कहना है, ‘यह बड़प्पन की फिल्म है।’

फिल्म के नाम ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर कई लोग आपत्ति कर रहे हैं। इस मामले में पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर हो चुकी है। ट्रेलर में सलमान जय श्री राम कहते भी दिख रहे हैं। वह भी कई लोगों को नहीं जम रहा है। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम पर तो आपत्ति नहीं की है, मगर भगवान राम के प्रसंग हटाते हुए इसे रिलीज की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed