फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency Chandramukhi 2 Actress Kangana Ranaut Shares a post on khalistan matter goes viral on social media

Kangana Ranaut: खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, पूछा- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?

Sun, 05 Mar 2023 08:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Mar 2023 08:59 AM IST
सार

कंगना रणौत ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर अपने विरोधियों को बहस के लिए आमंत्रित कर दिया है।

विज्ञापन
Emergency Chandramukhi 2 Actress Kangana Ranaut Shares a post on khalistan matter goes viral on social media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तीर चलाती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पंजाब के आतंक पर गुस्सा निकाला है। साथ ही एक बार फिर खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करती नजर आई हैं। उन्होंने खालिस्तान के खिलाफ कही गई अपनी तीन साल पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा है कि 'उस दौरान जो लोग मुझसे खफा हो गए थे, क्या उन्हें शर्म आती है?' 

विज्ञापन


बैन करने वालों पर फूटा गुस्सा
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने लिखा है, 'जब तीन साल पहले मैंने खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की थी तो मेरे सभी ब्रांड्स ने मुझसे मुंह फेर लिया। लाखों लोगों ने मुझे अनफॉलो किया। डिजाइनर्स ने मेरे साथ पिक्चर्स डिलीट कर दीं और मुझे पूरी तरह से बैन कर दिया। मैं सोचती हूं कि आज पंजाब के आतंक को देख के उनको शर्मिंदगी होती है? क्या उनको लगता है कि उन्होंने गलत किया? या खून पीने की प्यास थी, किसका पीया, क्यों पीया यह अप्रासंगिक है?'
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर आया विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, याद दिलाई वर्षों पुरानी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दी खुद से सवाल करने की सलाह
कंगना रणौत ने आगे लिखा, 'अगर थोड़ी भी इंसानियत है तो शर्मिंदगी जरूर होगी, लेकिन अगर राक्षस हैं तो फिर उनका तो काम ही धर्म का नाश और अधर्म की जीत है। फिर कई शर्मिंदगी नहीं होगी। सोचो और खुद से पूछो।'

Box Office Report: 'सेल्फी' की हालत खराब तो 'शहजादा' पर पड़ रही 'पठान' की मार, 'एंट मैन' का ऐसा है हाल

'बहस के लिए दी थी चुनौती'
कंगना ने अपने इस पोस्ट के जरिए एक बार फिर अपने विरोधियों को बहस के लिए आमंत्रित कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक्ट्रेस ने खलिस्तान विवाद पर एक पोस्ट साझा किया था। दरअसल, हाल ही में पंजाब में अजनाला पुलिस स्टेशन पर 'वारिस पंजाब दे' के अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने हमला किया। इसी मसले पर कंगना ने पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'अगर खलिस्तानी मुझे गोली न मार दें, तो मैं बहस के लिए तैयार हूं।' अब एक बार फिर पोस्ट साझा कर वह चर्चा में आ गई हैं।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने पैपराजी पर बेडरूम वाली टिप्पणी के लिए दी सफाई, कहा- पहले भी कर चुके हैं हद पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed