Kangana Ranaut: लेफ्ट और राइट विंग पर खुलकर बोलीं कंगना, यूजर्स ने कहा- इस बारे में तो आपको खुद नहीं पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कुछ वक्त पहले ही ट्विटर पर वापस लौटी हैं। दरअसल कुछ विवादों के चलते हैं उनके ट्विटर अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया था। ट्विटर पर वापसी के बाद से अभिनेत्री लगातार कुछ न कुछ ट्वीट करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेफ्ट और राइट विंग को लेकर एक ट्वीट किया है।
लेफ्ट और राइट विंग को लेकर कंगना ने किया ट्वीट
कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने फिल्म पठान को लेकर भी ट्वीट किया था। हाल ही में उनके लेफ्ट और राइट विंग को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है-ज्यादातर लोगों को राइट विंग और लेफ्ट विंग की जानकारी नहीं है। लोगों के मुताबिक अगर आप बीजेपी को सपोर्ट करते हैं तो आप राइट विंग है और अगर आप कांग्रेस को सपोर्ट करते हैं तो आप लेफ्ट विंग हैं।यह इस तरह से काम नहीं करता है। सबसे पहले आपको फंडामेंटल वैल्यू के बारे में डिसाइड करना चाहिए।
Most young people don’t even know what right wing or left wing is,they are misguided in to believing that if you support BJP you are right wing and if you support Congress you are left wing ha ha,that’s not how it works,you should first decide your fundamental value system (cont)
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 13, 2023
कंगना ने कहा मेरी खुद की समझ है जो काम आ रही है
इस ट्वीट के अलावा उन्होंने एक और एक और ट्वीट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि लेफ्ट और राइट विंग को लेकर मेरी समझ किसी किताब या किसी से पाई हुई जानकारी से नहीं आती है। यह जीवन और शक्तियों की मेरी खुद की समझ है जो काम आ रही है। शब्दों की सभी सीमाओं के साथ ठीक है और यह मंच मुझे कोशिश करने देता है और अपना दृष्टिकोण बताता है। उम्मीद करती हूं यह आपकी मदद करेगा।
My understanding of Right and Left does not come from books or borrowed knowledge, it’s my own interpretation of life and forces that are at work, all right with all the limitations of words and this platform let me try and tell you my perspective hope it helps 🙂( cont)
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 13, 2023
यूजर्स बोले आपको खुद नहीं पता
अभिनेत्री के लेफ्ट और राइट विंग पर ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा- सच है, इमरजेंसी का इंतजार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको खुद लेफ्ट और राइट विंग की जानकारी नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया है, जिसमें उसने लिखा है कि राइट विंग को हमेशा बीजेपी भक्त क्यों कहा जाता है। ट्विटर पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन सामने आए हैं।
Even you don't know what is right wing Or left wing..
— Amirul Hoque (@AmirulHoque6) February 13, 2023