Elvis Yadav: रेव पार्टी के बीच एल्विश ने सलमान संग शेयर की तस्वीर, लिखा- तुम भी बहुत करीब थे, तुम भी बदल गए
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर एल्विश यादव का नाम इन दिनों विवादों में चल रहा है। इस बीच एल्विश यादव ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ लेटेस्ट तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी 2' प्रतियोगी अविनाश सचदेव ने रियलिटी शो विजेता, यूट्यूबर एल्विश यादव के सांप के जहर विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एल्विश तब से चर्चा में है जब मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
चल रही जांच के बीच, एल्विश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने 'बिग बॉस 17' के सेट से सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की और हिंदी में एक नोट लिखा। एल्विश ने लिखा, 'वक्त अजीब चीज है इसके साथ ढल गए, तुम भी बहुत करीब थे अब बहुत बदल गए।' एल्विश के इस कैप्शन ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इसे देखकर तरह-तरह का अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
हाल ही में नोएडा सेक्टर-49 में रेव पार्टी और जहरीलों सांपों के जहर की तस्करी के आरोपों के चलते एल्विश यादव का नाम काफी उछला है। इस मामले को लेकर एल्विश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं हाल ही में नोएडा सेक्टर 20 थाने में एल्विश यादव से पुलिस ने घंटों पूछताछ भी की है।
बता दें कि, एल्विश यादव सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2016 में यूट्यूब वीडियो बनानी शुरू की थी। उनका एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ ने काकी से खरीदी कंदील, वरुण ने खादी का कुर्ता, पीएम मोदी ने की थी अपील