फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupama bought Kandil from aunt Varun bought Khadi kurta PM Modi appeals for Vocal For Local

Vocal For Local: ‘अनुपमा’ ने काकी से खरीदी कंदील, वरुण ने खादी का कुर्ता, पीएम मोदी ने की थी अपील

Sun, 12 Nov 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:24 AM IST
सार

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने घर पर सजावट के लिए इस्तेमाल की गई कंदील की फोटो पोस्ट करती हैं और सबको बताती हैं कि उनके घर के पास मीनाक्षी काकी ऐसे कंदीलों से लोगों के घर रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन
Anupama bought Kandil from aunt Varun bought Khadi kurta PM Modi appeals for Vocal For Local
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील को टेलीविजन और फिल्म जगत की हस्तियों ने महाअभियान का रूप दे दिया। उनके इस प्रयास से इस दिवाली छोटे कारोबारियों का घर वोकल फॉर लोकल मुहिम से गुलजार हो गया। इन हस्तियों ने अपने दिवाली संदेश वाले वीडियो व सोशल मीडिया पोस्ट में स्थानीय लोगों से खरीदारी की अपील की। अपने-अपने क्षेत्र के दर्जी, कारीगरों, मिठाई वाले, फल वालों, कुम्हारों व छोटे दुकानदारों का जमकर प्रचार किया। दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल ट्रेंड किया।

विज्ञापन

कंदीलों से लोगों के घर रोशन
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने घर पर सजावट के लिए इस्तेमाल की गई कंदील की फोटो पोस्ट करती हैं और सबको बताती हैं कि उनके घर के पास मीनाक्षी काकी ऐसे कंदीलों से लोगों के घर रोशन कर रही हैं। इसके बाद अनुज और अनुपमा अपने-अपने कपड़ों के लिए मोहल्ले के ही श्याम गार्मेंट्स का जिक्र करते हुए उनके प्रचार में भी पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन


खादी की खूबसूरती
फुकरे फेम अभिनेता वरुण शर्मा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सूरत के कारखानों में तैयार खादी के कुर्ते व सदरी को मुंबई के एक शोरूम से खरीदते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में वाइस ओवर चलता है सूत आया राजस्थान से, चरखे पर चला वाराणसी में और खादी बन पहुंचा सूरत के कारखानों और में और कुर्ता बन बिका मुंबई की दुकानों में। यही खादी की खूबसूरती है। इसी तरह देशभर के घरों में खादी से खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर ने साझा किया दिव्यांग बच्चों का वीडियो
अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें श्री नाकोडा कर्णबधिर विद्यालय के बच्चे पैसे जमा कर दिवाली के लिए स्थानीय कुम्हारों, झालर विक्रेताओं से खरीदारी करते दिखाई देते हैं। अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा ये बच्चे बोल नहीं सकते, लेकिन कमाल का जज्बा है इनका। वहीं, अभिनेता जैकी श्रॉफ और भूमि पेडनेकर ने भी वीडियो साझा कर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की। जैकी ने मालियों तो भूमि ने बुनकरों से सामान खरीदने की अपील की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय दुकान से दीये खरीदे। इसकी तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए लिखा, दिवाली की खरीदारी ऐसी जगह से करें, जो आपकी वजह से दिवाली मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed