फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Elly Avram out from housefull 3

रितेश देशमुख ने इस हीरोइन के साथ काम करने से किया इंकार?

Fri, 28 Aug 2015 12:42 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Elly Avram out from housefull 3

हाउसफुल-3 की स्टारकास्ट तय होने की खबर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख तो जल्द ही तय हो गए थे परंतु हीरोइनों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। कहा जा रहा है कि फिल्म के तीनों नायकों के अपोजिट ईशा गुप्ता, नर्गिस फाखरी और लीजा हेडन को लिया गया है। इन सबके बीच चर्चा गर्म है कि पहले निर्माता-निर्देशकों ने बिग बॉस से पहचान बनाने वाली ऐली अवराम को रितेश के अपोजिट फाइनल किया था।

विज्ञापन


परंतु रितेश ने कहा कि वह एक बड़े सितारे हैं और ऐली से बेहतर हीरोइन की अपेक्षा करते हैं। रितेश की बात निर्माताओं को माननी पड़ी। आखिर में रितेश के अपोजिट लीजा हेडन को लिया गया। सूत्रों के अनुसार निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद-फरहाद फिल्म में ऐली को लेना चाहते थे। पैसों से लेकर डेट्स तक पर उनकी ऐली से बात फाइनल हो चुकी थी। परंतु आखिरी मौके पर रितेश ने अपनी बात रख कर उन्हें फैसला बदलने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो रितेश का तर्क था कि वह ऐली से कहीं बेहतरीन हीरोइन के हकदार हैं। निर्माता-निर्देशकों ने उनकी बात पर विचार किया और ऐली को फिल्म से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती हूं

Elly Avram out from housefull 3

हालांकि इस बारे में ऐली खामोश हैं। इन दिनों कपिल शर्मा के अपोजिट फिल्म किस किस को प्यार करूं का इंतजार कर रही ऐली ने इस मुद्दे पर मीडिया में कहा है कि मैं इतना जानती हूं कि हाउसफुल-3 नहीं कर रही हूं। मैं साजिद नाडियाडवाला से मिली थी और उन्होंने मुझे अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। मैं साजिद-फरहाद से भी मिली थी और वह मुझे फिल्म में लेना चाहते थे।

मुझे पता नहीं कि बाद में क्या हुआ और क्यों मुझे नहीं लिया गया। क्या रितेश के कहने पर उन्हें इस फिल्म से हटाया गया? इस सवाल पर ऐली कहती हैं कि मुझे नहीं पता क्योंकि फिल्म में मुझे न लेने का कारण नहीं बताया गया। मुझे नहीं मालूम कि क्या वाकई रितेश ने मेरा हीरो बनने पर आपत्ति की। हो सकता है कि उन्होंने ऐसा किया हो। यह जरूर है कि हाउसफुल-3 का हिस्सा न बन पाने पर मैं निराश हूं।

वैसे ऐली का कहना है कि वह बॉलीवुड में खुश हैं और उनके पास अच्छे प्रस्ताव आ रहे हैं। ऐली कहती हैं, ‘मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती हूं और मुझे लोगों का जो भी प्यार मिल रहा है उससे खुश हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed