फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aly Goni rocking dance on Kala Chashma song at Krishna Mukherjee engagement watch viral video

Aly Goni: 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी की सगाई में अली गोनी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने आज अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की। जिसमें अली गोनी भी शामिल हुए। अब काला चश्मा सॉन्ग पर उनका जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
aly Goni rocking dance on Kala Chashma song at Krishna Mukherjee engagement watch viral video
कृष्णा मुखर्जी की सगाई में अली गोनी और जैस्मीन भसीन - फोटो : insta

विस्तार

'ये है मोहब्बतें' सीरियल में आलिया के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने मनाली की खूबसूरत वादियों के बीच चिराग बाटलीवाला से सगाई की। जिसमें उनके परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। टीवी के कई सेलेब्स के साथ ही कृष्णा मुखर्जी के साथ काम कर चुके अली गोनी भी अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री जैस्मीन भसीन के साथ रिंग सेरेमनी में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपनी दोस्त की सगाई में जमकर मस्ती की और काला चश्मा गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अली गोनी ने काला चश्मा पर किए जबरदस्त हुक स्टेप
अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम से तो रिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया पर पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें अली गोनी को कृष्णा मुखर्जी की सगाई सेरेमनी में ट्रेंडिंग सॉन्ग 'काला चश्मा' पर जबरदस्त हुक स्टेप करते देखा जा सकता है। वहीं उनके साथ इस मस्ती में कृष्णा मुखर्जी उनके मंगेतर और बाकी लोग भी शामिल  होते दिखे। फैंस को अली गोनी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग बाटलीवाला संग कृष्णा मुखर्जी की लव लाइफ
कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं कृष्णा मुखर्जी की मुलाकात चिराग बाटलीवाला से 2021 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। चिराग मर्चेंट नेवी में हैं, कृष्णा ने जब पहली बार चिराग को यूनिफॉर्म में देखा था, तो पहली बार में ही वह उन्हें पसंद आए थे। सगाई की थीम भी व्हाइट रखी गई थी। इस दौरान जहां कृष्णा मुखर्जी व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं तो वहीं चिराग अपनी नेवी की ड्रेस में ही दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed