{"_id":"6703841542f8ce85400ed349","slug":"elephant-created-havoc-during-the-shooting-of-vijay-deverakonda-film-vd12-shooting-stopped-temporarily-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: देवरकोंडा की फिल्म के सेट पर हाथियों का हंगामा, नुकसान के चलते रोकी गई फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Deverakonda: देवरकोंडा की फिल्म के सेट पर हाथियों का हंगामा, नुकसान के चलते रोकी गई फिल्म की शूटिंग
Mon, 07 Oct 2024 12:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:19 PM IST
सार
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' की शूटिंग अस्थाई रूप से रोकनी पड़ी है। इस फिल्म के दौरान हाथियों के साथ किए जा रहे एक शूट के दौरान हाथियों में लड़ाई हो गई। दोनों हाथियों ने शूट पर भारी तबाही मचा दी।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स @aliabbaszafar
विस्तार
केरल में विजय देवराकोंडा की आगामी फिल्म VD 12 की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया। शूटिंग रोकने का कारण कुछ और नहीं बल्कि दो हाथी थे। दरअसल, केरल के कोठामंगलम के पास फिल्म की शूटिंग चल रही थी। निर्माता भूतथानकेट्टू जंगल के पास दो हाथियों के साथ दृश्यों की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन ये हाथी एक दूसरे से ही सेट पर भिड़ गए, जिससे सेट पर अफरा तफरी मच गई और शूटिंग को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
हाथियों की लड़ाई बनी शूटिंग रोकने की वजह
निर्देशक गौतम तिन्नानुरी अपनी फिल्म के लिए हाथियों के साथ शूट करना चाहते थे। फिल्म की यूनिट ने दो हाथी मंगवा लिए। कोठामंगलम में ये शूटिंग शुरू भी कर दी गई। हाथियों के साथ दृश्यों की शूटिंग के दौरान दोनों अचानक से नाराज हो गए और सेट पर लड़ने लगे। इस दौरान चिंतित कलाकारों और क्रू ने हाथियों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास व्यर्थ गए। एक हाथी घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल में भाग गया।

वन अधिकारियों को दी गई सूचना
फिल्म यूनिट ने तुरंत वन अधिकारियों को इस घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और आखिरकार हाथी को ढूंढ निकाला। फिल्म की शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई थी और निर्माता चाहते थे कि चीजें ठीक होने के बाद काम फिर से शुरू हो। वीडी 12 जासूसी थ्रिलर है, जिसकी लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट 28 मार्च, 2025 रखी गई है।

पहला भाग हिट होने पर ही बनेगा दूसरा भाग
खबरों की मानें तो 'वीडी 12' को दो भागों में रिलीज करने की योजना जरूर बनाई गई है, लेकिन इसमें एक शर्त भी रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता नागा वामसी का कहना है कि अगर 'वीडी 12' का पहला भाग अगर चल जाएगा और दर्शकों को पसंद आएगा। तभी इसके दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।