Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ektaa Kapoor Calls Tusshar Kapoor The Most Successful Man Says So Much Goodness In Him

एकता कपूर ने भाई तुषार को बताया सबसे सफल इंसान, बोलीं- ‘वह बहुत शांत हैं’; प्यार को मानती हैं समय की बर्बादी

Sat, 25 Apr 2026 06:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने अपने भाई तुषार कपूर की जमकर तारीफ की है। जानिए क्यों उन्हें बताया सबसे सफल इंसान…

विज्ञापन
Ektaa Kapoor Calls Tusshar Kapoor The Most Successful Man Says So Much Goodness In Him
एकता कपूर और तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी घराने से आने के बावजूद तुषार कपूर का फिल्मी करियर का उतना सफल नहीं रहा। उनके खाते में गिनी-चुनी हिट फिल्में ही हैं। यही कारण है कि उन्हें कई मौकों पर ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, तुषार की बहन प्रोड्यूसर एकता कपूर का कहना है कि तुषार उनके जानने वालों में सबसे सफल व्यक्ति हैं। एकता कपूर ने कहा कि उन्हें तुषार पर गर्व होता है।

विज्ञापन

तुषार लोगों से प्यार से बात करते हैं
एमके टॉक्स से बातचीत में एकता कपूर ने तुषार कपूर को लेकर बात करते हुए कहा कि जब मैं अपने भाई को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि वह इस दुनिया के सबसे सफल व्यक्ति हैं। वह बहुत शांत हैं। उनमें इतनी अच्छाई है कि वह लोगों से बहुत प्यार से बात करते हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने लोगों को उनके बारे में बातें करते देखा है, लेकिन उन्होंने हमेशा लोगों के साथ बहुत प्यार से व्यवहार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Ektaa Kapoor Calls Tusshar Kapoor The Most Successful Man Says So Much Goodness In Him
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल प्यार पर कोई भरोसा नहीं करता
बातचीत के दौरान जब उनसे प्यार के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो एकता ने इसे समय की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में रिश्तों और प्यार पर कौन विश्वास करता है? प्यार समय की बर्बादी है, लोग आपका इस्तेमाल करते हैं और यह दुनिया ऐसी है कि अगर आप किसी को अपना समय और ध्यान देते हैं तो वे सिर्फ आपका इस्तेमाल करेंगे।

इसलिए अब मैं दुनिया को यही सलाह दूंगी कि अपने बच्चे से प्यार करो, अपने काम से प्यार करो। अगर आपकी शादी किसी अच्छे इंसान से हुई है, तो समय लो और प्यार में पड़ो।

विज्ञापन

Ektaa Kapoor Calls Tusshar Kapoor The Most Successful Man Says So Much Goodness In Him
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ को किया प्रोड्यूस
वर्कफ्रंट की बात करें तो एकता कपूर ने हाल ही में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा टीवी पर भी उनका लोकप्रिय शो ‘नागिन’ भी लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed