फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta Kapoor has been released her upcoming film Laila Majnu teaser

'वीरे दी वेडिंग' के बाद एकता कपूर का फैंस को 'लैला-मजनू' का तोहफा, टीजर हुआ रिलीज

Fri, 01 Jun 2018 12:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor has been released her upcoming film Laila Majnu teaser
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एकता कपूर अपने दर्शकों और फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आई हैं। वह बेहद खूबसूरत लव स्टोरी के साथ सभी का दिल जीतने वाली हैं। खास बात यह है कि 'रॉकस्टार', 'जब वी मेट', 'हाइवे' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके इम्तियाज अली उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


जी हां एकता कपूर अपनी अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म 'लैला-मजनू' लेकर आ रही हैं। एकता कपूर इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'लैला-मजनू' का टीजर सिनेमाघरों में 'वीरे दी वेडिंग' के दौरान भी दिखाया गया। टीजर रिलीज का खुलासा खुद एकता कपूर ने गुरूवार को ट्वीट करके किया था। गौरतलब है कि एकता और इम्तियाज काफी समय से इस पर लगातार काम कर रहे हैं। इस फिल्म को साजिद अली डायरेक्ट कर रहे हैं। पता हो की बीती 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करके एकता और इम्तियाज अली ने अपने फैंस के सामने इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो इस 'लैला-मजनू' की कहानी को इम्तियाज अली ने लिखा है। इस फिल्म में नए जमाने की लव-स्टोरी को बयां किया जाएगा। आपको बता दें कि एकता और इम्तियाज पहली बार किसी एक प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन, यह फिल्म 24 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed