फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor tells lipstick under my burkha film is the mirror image of society

'ये मिडिल फिंगर CBFC नहीं समाज के लिए है': एकता कपूर

Wed, 28 Jun 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 28 Jun 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor tells lipstick under my burkha film is the mirror image of society
काफी समय से कोंकणा सेन शर्मा की आने वाली फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' विवादो से घिरी हुई थी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर लॉन्चिग के दौरान एकता कपूर से इन विवादो को लेकर सवाल किए गए जिस पर एकता कपूर ने कहा, "ये लिपस्टिक, ये उंगली समाज है जो हमेशा औरतों की आवाज दबाने की कोशिश करता है। ये सेंसर बोर्ड या किसी व्यक्ति के लिए नहीं है।"
विज्ञापन


इसके आगे एकता कपूर मे कहा, "ये एक सोच है। समाज में ऐसी कई महिलाएं है जो बेटे के लिए कई बार बहुओं का अबॉर्शन करवा देती हैं। हम यौन इरादे और यौन अपराध के बीच भेदभाव करने में सक्षम नहीं हैं। नैतिकता एक व्यक्तिगत मुद्दा है। कई मायनों में ये फिल्म समाज का आइना है। ये फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और इसकी सफलता के लिए में कुछ भी करने को तैयार हूं।"
विज्ञापन


दरअसल, ये फिल्म महिला प्रधान है जिसमें महिलाओं को गाली-गलोच और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने से भी सेंसर बोर्ड ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद फिल्म मेंकर्स ने एफसीएटी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'A' सर्टिफिकेट दिया और अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed