दुनिया के सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाले एक्टर बने द रॉक, जिंदगी के स्ट्रग्ल को ऐसे किया बयां
फोर्ब्स के अनुसार द रॉक को इस लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। उन्होंने जून 2017 से लेकर इस साल जून तक में 12.4 करोड़ डॉलर (लगभग 853 करोड़ रु.) की कमाई की है, जिसके कारण उन्हें 5वां स्थान मिला है। पिछले साल रॉक की कुल कमाई के आंकड़ा 6.5 करोड़ था। वहीं रॉक ने फोर्ब्स की लिस्ट में पांचवा स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की। साथ ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के स्ट्रग्ल को जाहिर किया।
मेरा एक ही बॉस है, और वह है यह दुनिया। अगर आप खुशी-खुशी घर जाते हैं तो मैं अपना काम सफल मानता हूं। मैं वो इंसान हूं जिसने 7 डॉलर (लगभग 500 रु.) से शुरुआत की थी। आपको बता दें कि रॉक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काईस्क्रैपर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होनी है। रॉक इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं।
A post shared by therock (@therock) on