Nysa Devgan's Debut: क्या बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं 18 साल की नीसा? पिता अजय देवगन ने कही ये बात
अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बात की।
इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। अभी तक नीसा ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वह फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है। देखते हैं कि आगे चलकर क्या होता है।
आपको बता दें कि नीसा देवगन ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था, जिसके बाद से ही नीसा के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि अजय देवगन और काजोल की ओर से इस बात की कभी पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं, अब उन्होंने नीसा के डेब्यू को लेकर बात की है।
अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' की बात करें तो ये फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसी दिन टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 भी रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।