फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki: After Shahrukh khan Taapsee pannu photo gets leaked from rajkumar hirani film

Dunki: शाहरुख के बाद 'डंकी' से सामने आया तापसी पन्नू का लुक, इस अंदाज में दिखे दोनों कलाकार

Thu, 28 Jul 2022 04:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

मेकर्स की टाइट सिक्योरिटी के बावजूद फिल्म के सेट से उनके कईं फोटो लीक हो चुके हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। इस बार शाहरुख खान के साथ-साथ अभिनेत्री तापसी का भी फोटो लीक हो गया है।

विज्ञापन
Dunki: After Shahrukh khan Taapsee pannu photo gets leaked from rajkumar hirani film
शाहरुख खान, तापसी पन्नू - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उन्हें लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। शाहरुख खान बहुत जल्द फैंस को तीन बड़ी फिल्मों की सौगात देने जा रहे हैं, जिनमें से एक है राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'डंकी'। इस फिल्म के लिए पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख ने हाथ मिलाए हैं। इतना ही नहीं तापसी पन्नू भी पहली बार ही 'डंकी' में बादशाह के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। दोनों ही अभिनेता इस समय लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। शाहरुख पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म से उनका लुक लीक ना हो। लेकिन उनकी और मेकर्स की टाइट सिक्योरिटी के बावजूद फिल्म के सेट से उनके कईं फोटो लीक हो चुके हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। इस बार शाहरुख खान के साथ-साथ अभिनेत्री तापसी का भी फोटो लीक हो गया है। यह लीक्ड फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

तापसी पन्नू का लुक हुआ लीक
सोशल मीडिया पर एक बार फिर राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'डंकी' का एक फोटो लीक हो गया है। फोटो में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी नजर आ रही हैं और इस फोटो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। लीक्ड फोटो में आप देख सकते हैं कि चेक शर्ट और ब्लैक पैंट पहने शाहरुख घुटनों पर बैठे हैं और उनके पास खड़ी तापसी से बातें कर रहे हैं। सामने आई इस फोटो से तापसी का भी लुक साफ हो गया है। तापसी ने फोटो में पिंक स्वेटर टॉप पहन रखा है और कंधे पर एक बैग भी टांग रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन के बाद पंजाब में होगी शूटिंग 
इस समय सोशल मीडिया पर यह तस्वीर छाई हुई है। शाहरुख के फैंस लगातार अपने  फैन क्लब अकाउंट पर अभिनेता की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 'डंकी' के सेट से लगातार लीक होती फोटोज से राजकुमार हिरानी भी बहुत परेशान हो चुके हैं। लेकिन वह इसे रोक नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की पूरी टीम जल्द ही लंदन का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर भारत लौटने वाली है। भारत आने के बाद अगस्त के पहले हफ्ते में  टीम पंजाब में शूटिंग करने के लिए निकलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान मुंबई आएंगे और फिर पंजाब शूटिंग के लिए निकलेंगे। 

विज्ञापन

जब भागकर कार में बैठे शाहरुख 
इस तस्वीर से पहले इंटरनेट पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो भी 'डंकी' के सेट का ही था, जहां से पब्लिक के पहचानने के बाद शाहरुख मुंह छिपाकर भाग गए थे। वीडियो में अभिनेता फैंस से छिपते-छिपाते हुए गाड़ी में बैठ रहे हैं। शाहरुख अपने लुक छुपाने के कारण भीड़ से दूर जाने की कोशिश करते हुए फटाफट गाड़ी में बैठ जाते हैं। इस वीडियो में अभिनेता लाल रंग की जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed