{"_id":"61097aea6988cd5f170e69d3","slug":"drugs-case-thane-court-rejects-mamta-kulkarni-s-plea-to-defreeze-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामला: ममता कुलकर्णी को राहत नहीं, कोर्ट ने अभिनेत्री के बैंक खातों को डी फ्रीज करने की याचिका को किया खारिज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स मामला: ममता कुलकर्णी को राहत नहीं, कोर्ट ने अभिनेत्री के बैंक खातों को डी फ्रीज करने की याचिका को किया खारिज
Tue, 03 Aug 2021 10:50 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:50 PM IST
सार
अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, मुंबई के ठाणे के एक अदालत ने ममता कुलकर्णी के छह बैंक अकाउंट्स को डी फ्रीज करने की याचिका को खारिज किया है।
विज्ञापन
ममता कुलकर्णी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, मुंबई के ठाणे के एक अदालत ने ममता कुलकर्णी के छह बैंक अकाउंट्स को डी फ्रीज करने की याचिका को खारिज किया है। बता दें कि अभिनेत्री के छह बैंक अकाउंट्स, तीन एफडी और दो मुंबई फ्लैट्स को दो करोड़ ड्रग्स केस में कनेक्शन की वजह से फ्रीज कर दिया था।
अपनी याचिका में ममता कुलकर्णी का दावा था कि उसके विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट में उसका नाम जबरन सिर्फ इसलिए शामिल कर लिया गया है क्योंकि विकी गोस्वामी के साथ उसके रिश्ते रहे हैं। पुलिस की चार्जशीट का हवाला देते हुए याचिका मे कहा गया है कि पुलिस की तफ्तीश भी उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न होने की बात कहती है। ये मामला महाराष्ट्र में मुंबई के पास ठाणे की पुलिस ने साल 2016 में दर्ज किया था।
अभिनेत्री के वकील ने अपने अदालत में कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और वह अपने परिवार को एकमात्र संभालने वाली हैं। उनकी एक बहन मानसिक रोग से गुजर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के बैंक अकाउंट्स फ्रीज हैं तो वह अपनी बहन का इलाज नहीं कर पा रही है। हालांकि, कोर्ट का मनाना है कि वह अभी तक अदालत या जांच एजेंसियों के सामने नहीं आई थीं इसलिए उनके अकाउंट्स को डी-फ्रीज करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 12, 2016 को शाम करीब साढ़े चार बजे दो सफेद कारों को चेकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें से एफेड्रिन पाउडर की भारी मात्रा बरामद हुई। कार चालकों मयूर और सागर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि लाखों के इस केमिकल को देश के बाहर ले जाकर इससे महंगी नशीली दवा बनाई जानी थी। इस मामले में पुलिस ने तब 10 लोगों को गिरफ्तार किया था और सात लोगों को वांछित अभियुक्त बनाया था, इनमें से एक ममता कुलकर्णी है।
ममता कुलकर्णी ने हिंदी सिनेमा की सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ समेत कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय के करियर के दौरान उसे एक बिंदास अभिनेत्री ने रूप में जाना जाता था। ममता ने एक फिल्म पत्रिका के कवर के लिए टॉपलेस फोटो शूट भी कराया था।