Drugs Case: फिलहाल जेल में ही रहेंगे अभिनेता अरमान कोहली, एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीपीएस कोर्ट ने गुरुवार को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले में अरमान कोहली के साथ गिरफ्तार दो और लोगों को भी जमानत नहीं मिली है। दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 28 अगस्त को एनसीबी ने हाजी अली के पास छापेमारी में एक बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को पकड़ा था।
Mumbai | Special NDPS Court rejects bail plea of Armaan Kohli (in file pic) and two others in a drugs case pic.twitter.com/JYjHwx4LI4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 14, 2021
इस दौरान जांच एजेंसी को अजय राजू सिंह से 25 ग्राम एमडी बरामद हुई थी। इसके अलावा वह साल 2018 के एनएनसी मुंबई केस में भी शामिल था, जहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए थे।
अजय की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में अरमान कोहली का नाम सामने आया था। इसके बाद एनसीबी की जांच में अभिनेता अरमान कोहली के घर से ड्रग्स बरामद हुआ और फिर पूछताछ के बाद अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया था।