अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज से बस चंद घंटे दूर है। 18 नवंबर 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया, जहां सितारों का मेला जुटा। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी अपने पति की इस फिल्म को देखने आईं। काजोल ने फिल्म देखने से पहले अजय देवगन के साथ जमकर फोटोग्राफ्स भी क्लिक कराए।
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' देखने पहुंची काजोल, एक्टर के साथ जमकर दिए पोज
फिल्म के प्रीमियर के दौरान काजोल और अजय देवगन एक जैसे रंग के आउटफिट्स में नजर आए। काजोल जहां लाल रंग के बॉर्डर वाली काली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं अजय देवगन ब्लैक पैंट और ब्लैक जैकेट में जबरदस्त लगे। फिल्म देखने जाने के दौरान फोटग्राफर्स ने दोनों से पोज देने को कहा तो काजोल-अजय देवगन ने निराश नहीं किया।
Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
प्रीमियर में तब्बू भी नजर आईं। बता दें कि 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के साथ तब्बू का भी अहम रोल है। प्रीमियर में भी वह ग्रीन कलर के आउटफिट्स में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने भी जमकर फोटोज क्लिक कराए। तब्बू के अलावा एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी प्रीमियर में नजर आईं। अपने लुक से उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल