Abhishek Pathak: किसी सपने से कम नहीं अभिषेक पाठक की शादी, फैंस के बीच वायरल हुआ खूबसूरत वीडियो
अब हाल ही में, तस्वीरों के बाद अब अभिषेक का वेडिंग एल्बम भी सामने आ गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने नौ फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबरॉय से शादी कर ली। अभिषेक ने अब तक अपनी शादी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग साझा की है। फैंस को इनकी जोड़ी के साथ ही शादी की तस्वीरें भी काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। अब हाल ही में, तस्वीरों के बाद अब अभिषेक का वेडिंग एल्बम भी सामने आ गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और शिवालिका की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं है। इनका वेडिंग एल्बम सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है। दोनों ने अपनी शादी काफी रॉयल तरीके से की थी। दूल्हा- दुल्हन के ड्रेस से लेकर शादी की हर चीज काफी एलिगेंट रखी गई थी। शादी की झलक फैंस को खुद अभिषेक की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय के वीडियो में देखने को मिल गया था।
A post shared by Shivaleeka Oberoi (@shivaleekaoberoi)
">http://
अभिषेक की शादी के वीडियो की शुरुआत वेन्यू से होती है, जिसमें शादी में की गई डेकोरेशन की रॉयल झलक फैंस को दिखाई गई है। इसके बाद शिवालिका की एंट्री होती है। वह बताती हैं कि उन्होंने अभिषेक पाठक से ही शादी करने के बारे में सोच लिया था। इस वीडियो में दोनों को सात फेरे लेते हुए भी शूट किया गया। कुल मिलाकर यह वीडियो किसी सपने से कम नहीं है।
Neha Kakkar: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
आपको बता दें कि अभिषेक और शिवालिका की इस वीडियो की तारीफ करते फैंस नहीं थक रहे है। एक यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, 'दुख, दर्द, पीड़ा,पाठक के बच्चे कितने लकी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे ज्यादा परफेक्ट कुछ नहीं हो सकता।' कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर आलोचना भी की है। एक और यूजर ने लिखा, 'मुबारक हो लेकिन आप करम राजपाल के साथ ज्यादा अच्छी लगती थीं।’ फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।