फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dr hathi has two roll shop in mumbai

मुंबई में डॉ हाथी ने खोली थीं रोल्स की दो दुकानें, शॉप पर जाकर कस्टमर के साथ खिंचवाते थे सेल्फी

Wed, 11 Jul 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
dr hathi has two roll shop in mumbai
डॉ हाथी

डाॅ हाथी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर काफी पॉपुलर हो गए थे । फिर अचानक 9 जुलाई को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया । इस खबर से शो की पूरी कास्ट सदमे में है । 10 जुलाई यानी मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया ।

विज्ञापन

dr hathi has two roll shop in mumbai
डॉ हाथी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ हाथी 46 साल के थे । पिछले 9 साल से वो 'तारक मेहता..' में काम कर रहे थे । शो की कास्ट का कहना था कि डॉ हाथी को खाने और खिलाने का काफी शौक था । वो अक्सर सेट पर खाने की बातें किया करते थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

dr hathi has two roll shop in mumbai
dr hathi

खाने के शौक के चलते उन्होंने मुंबई में दो रोल की शॉप भी खोल रखी थीं। इस बात का खुलासा डॉ हाथी ने अपने एक इंटरव्यू में किया था । उन्होंने कहा था कि कुसुम रोल्स के नाम से उनकी दो दुकाने हैं । यहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह के रोल मिलते हैं ।

विज्ञापन

dr hathi has two roll shop in mumbai
dr hathi

इन दुकानों  पर 30 तरह के रोल्स मिलते हैं । डॉ हाथी कभी-कभी शॉप पर जाया करते थे । वो जब वहां मौजूद होते थे तो कस्टमर्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाते थे । वो एक रेस्त्रां खोलने की भी प्लानिंग कर रहे थे ।

dr hathi has two roll shop in mumbai
dr hathi

डॉ हाथी शो में भी खाने की बातें करते दिखते थे । शो में भिड़े का रोल निभाने वाले मंदार का कहना था, 'हम साथ में खाना खाते थे । मैं जब सेट पर आता था तो वो मुझसे पूछते थे कि खाने में क्या लाए हो । अपने किरदार की तरह वो रियल लाइफ में भी खाने के बहुत शौकीन थे ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed