फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divyang fan travelled from Varanasi to meet Kartik Aaryan Actor says I must have done a lot of good karmas

Kartik Aaryan: 'मैंने जरूर कुछ अच्छे कर्म किए होंगे', दिव्यांग फैन से मिलकर खुश हुए कार्तिक, शेयर किया वीडियो

Thu, 11 Sep 2025 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन के चहेतों की कमी नहीं है। मगर, कार्तिक ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने एक अनोखे फैन से मिलवाया, जिससे मिलकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
Divyang fan travelled from Varanasi to meet Kartik Aaryan Actor says I must have done a lot of good karmas
कार्तिक आर्यन अपने दिव्यांग फैन के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक आर्यन ने अपने अभिनय के बूते इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। फैंस का उन्हें भरपूर प्यार मिला है। कार्तिक से मिलने दूर-दूर से फैंस मायानगरी पहुंचते हैं। हाल ही में एक दिव्यांग फैन कार्तिक आर्यन ने मिलने पहुंचा, जिससे मिलकर कार्तिक भी बेहद खुश हैं। फैन से इस प्यारी सी मुलाकात का वीडियो कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस फैन से मुलाकात को अपने अच्छे कर्मों का फल बताया है।

विज्ञापन

कार्तिक बोले- 'जरूर मैंने कुछ अच्छे कर्म किए होंगे'
कार्तिक आर्यन से मिलने आए दिव्यांग फैन ने बिना कुछ बोले ही यह जता दिया कि वे अभिनेता को किस कदर पसंद करते हैं। कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'तुम बोल नहीं सकते, लेकिन मैं तुम्हारे अनमोल भावों के जरिए तुम्हारी सारी भावनाएं सुन सकता था। तुम सुन नहीं सकते थे, लेकिन मुझे यकीन है कि तुमने मेरे प्यार को महसूस किया होगा। इतना सच्चा प्यार और स्नेह पाने के लिए मैंने जरूर बहुत अच्छे कर्म किए होंगे। वाराणसी से इतनी दूर आने और मेरा दिन खास बनाने के लिए और मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए शुक्रिया। हमेशा आभारी रहूंगा'।

Dia Mirza: 'जीवन भर की यादें', दीया मिर्जा ने 'परिणीता' के 20 साल पूरे होने के जश्न की यादें की ताजा; लिखा नोट

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दीं प्रतिक्रियाएं
कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। सभी कार्तिक की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक ही तो दिल है कार्तिक, कितनी बार जीतोगे'। एक यूजर ने लिखा, 'फैंस को खुश करने में आप हमेशा एक कदम आगे रहते हो'। एक यूजर ने लिखा, 'इसी वजह से लोग आपसे इतनी मोहब्बत करते हैं, क्योंकि आप सबसे अलग हो'। एक यूजर ने लिखा, 'भले ही इस फैन के पास आवाज नहीं, लेकिन भावनाओं से उसने सबकुछ जता दिया'।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed