Divya Khosla: यह भी कोई हादसा है! सेट पर घायल होने का फोटो शेयर करना दिव्या को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल
मशहूर बिजनेसमैन टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं।
विस्तार
मशहूर बिजनेसमैन टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर हादसे की जानकारी दी और फैंस से की दुआ करने की अपील की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर चोटों के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है।
दिव्या ने शेयर की चोट की तस्वीरें
इन फोटोज में दिव्या के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। उनके फेस पर चोट की वजह से काफी रेड मार्क हो गए है। एक तस्वीर में उनकी आंखें भी नम नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गई हूं, लेकिन शो मस्ट गो ऑन, आप सभी की ब्लेसिंग और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है'।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया ट्रोल
इस दौरान फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप इसे बुरी तरह कहते हैं'। 'भगवान आपके घर वालों को ये दुख की गाड़ी में शक्ति दे'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'इतना भी कुछ भी नहीं हुआ है। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट कर कहा, 'यह भी कोई हादसा है'।
'यारियां 2' की कर रही थीं शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या यूके में 'यारियां 2' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान एक्शन सीन के दौरान वो गिर पड़ी और उन्हें चोट लग गई। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया तो सेलेब्स और फैंस उनकी रिकवरी को लेकर पोस्ट करने लगे। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कमेंट किया- 'अपना ध्यान रखना'। वहीं सिंगर कनिका कपूर और मीका सिंह ने लिखा, 'गेट वेल सून'।
सात साल बाद कमबैक कर रही हैं दिव्या
यारियां 2 इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ (2016) थी।
यह भी पढ़ें: मौत के बाद रिलीज हुई इन सितारों की आखिरी फिल्म, लिस्ट में शामिल है सतीश कौशिक का नाम