{"_id":"5d38b2998ebc3e6d1b73f28c","slug":"disney-will-rebuild-two-films-after-the-lion-king-one-can-make-with-spider-man-tom-holland","type":"story","status":"publish","title_hn":"द लॉयन किंग के बाद डिज्नी बनाएगी इन दो फिल्मों का रीबूट, स्पाइडरमैन टॉम हॉलैंड का नाम सबसे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द लॉयन किंग के बाद डिज्नी बनाएगी इन दो फिल्मों का रीबूट, स्पाइडरमैन टॉम हॉलैंड का नाम सबसे आगे
Thu, 25 Jul 2019 01:41 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tom Holland
- फोटो : Social Media
हालिया रिलीज फिल्म स्पाइडरमैन – फार फ्रॉम होम की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे मशहूर अभिनेता टॉम हॉलैंड की झोली में डिज्नी स्टूडियोज का एक बड़ा प्रस्ताव आ गिरने की खबर से उनके चाहने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। एवेंजर्स सीरीज के अगले फेज में अहम भूमिका निभाने जा रहे टॉम हॉलैंड की टीन एजर्स में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए डिज्नी उनके साथ अपनी एक चर्चित एनीमेशन फिल्म का रीबूट वर्जन बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी दोनों तरफ से कुछ नहीं कहा जा रहा है।
हॉलीवुड का मशहूर स्टूडियो इन दिनों अपनी पुरानी क्लासिक फिल्मों को एनीमेशन की नई तकनीकों मसलन लाइव एनीमेशन और फोटो रियल एनीमेशन के जरिए फिर से बनाने जोर शोर से लगा हुआ है। पहले इस स्टूडियो ने ब्यूटी एंड द बीस्ट का रीबूट बर्जन बनाया। फिर इसने अलादीन को नए सिरे से बनाया। लेकिन, इसी महीने रिलीज हुई फिल्म द लॉयन किंग ने पूरी दुनिया में कमाल कर दिया है। भारत में भी ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये की कमाई करने की तरफ बढ़ रही है।
द लॉयन किंग के बाद डिजनी की तैयारी अब अपनी कुछ और फिल्मों को रीबूट करने की है। इसमें सबसे पहले नंबर है द लिटिट मरमेड का जिसमें मशहूर अभिनेत्री हाले बेली का नाम एरियल के रोल के लिए फाइनल होते ही सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है। और, अब डिज्नी ने धीरे से अपनी फिल्म द एटलांटिस- द लॉस्ट एम्पायर की सुरसुरी छोड़ दी है। इस फिल्म के रीबूट वर्जन के लिए सबसे आगे नाम टॉम हॉलैंड का ही चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि डिजनी स्टूडियो इस बारे में जल्द ही ऐलान करने वाला है।