Sawan Kumar Tak: 'सनम बेवफा' और 'सौतन' के निर्देशक सावन कुमार के फेफड़ों का चल रहा इलाज, हालत गंभीर
फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक के भतीजे नवीन कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि उन्हें फेफड़ों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय उनकी हालत गंभीर है और उनका दिल भी सही स्थिति में काम नहीं कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सनम बेवफा', 'सौतन' और 'साजन बिना सुहागन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक, निर्माता, लेखक और गीतकार सावन कुमार टाक को तबीयत खराब होने की वजह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खराब है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
गंभीर है हालत
सावन कुमार के भतीजे नवीन कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि उन्हें फेफड़ों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय उनकी हालत गंभीर है और उनका दिल भी सही स्थिति में काम नहीं कर रहा है। उनके भतीजे ने कहा कि हम फैंस और फॉलेवर्स से कहना चाहते हैं कि उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें, जिससे अंकल इस कठिन समय से बाहर निकल सकें।
मीना कुमारी के साथ बनाई पहली फिल्म
सावन कुमार अभिनेता संजीव कुमार और महमूद जूनियर उर्फ नईम सैय्यद जैसे मशहूर शख्सियत को इंडस्ट्री में ब्रेक देने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म मीना कुमारी के साथ 'गोमती के किनारे' थी।