फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Nitesh Tiwari to shoot his next film with Varun Dhawan in Lucknow

Film Shooting: दंगल निर्देशक नितेश तिवारी वरुण धवन संग लखनऊ में शुरू करेंगे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग?

Thu, 24 Feb 2022 08:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

दंगल और छिछोरे जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक नितेश तिवारी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए टीम के साथ लखनऊ में मौजूद थे।

विज्ञापन
Director Nitesh Tiwari to shoot his next film with Varun Dhawan in Lucknow
निर्देशक नितेश तिवारी शुरु करेंगे नई फिल्म की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दंगल और छिछोरे जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक नितेश तिवारी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए टीम के साथ लखनऊ में मौजूद थे। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत तक शुरू हो जाएगी। टीम लगभग 30 दिनों तक लखनऊ शहर में शूटिंग करेगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग कानपुर में भी करने की योजना है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

फिल्म में होंगे अभिनेता वरुण धवन-
फिल्म के सूत्रों के मुताबिक, निर्देशक नितेश की इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन नजर आने वाले हैं। लीड रोल के लिए एक्ट्रेस के नामो के लिए अभी बातचीत चल रही है और अन्य कलाकारों के नामों को भी अभी फाइनलाइज्ड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक नितेश की टीम ने फाइनल की शूटिंग की लोकेशन-
यूनिट के सूत्रों ने बताया कि टीम चार दिनों के लिए यहां थी। इस दौरान शूटिंग की लोकेशन के लिए पूरे शहर को कवर किया गया, जिसके बाद फिल्म की मुख्य शूटिंग के लिए कुछ जगहों को फाइनल किया गया है। फिल्म के अन्य दृश्यों की शूटिंग शहर में कई जगहों पर की जाएगी।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक निर्देशक नितेश तिवारी और उनकी टीम ने लखनऊ शहर के नरही इलाके में एक घर को कई बार विजिट किया और सोसायटी पार्क के पास शूटिंग के लिए एक घर बनाने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि यहीं पर निर्देशक नितेश की पत्नी और निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने साल 2017 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed