फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anurag Kashyap Again Talk About His Decision Moving Out Of Mumbai

Anurag Kashyap: मुंबई छोड़ने वाले बयान पर क्या अनुराग कश्यप ने लिया यू-टर्न? बोले-कर्म भूमि तो यही है

Thu, 16 Jan 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Jan 2025 05:35 PM IST
सार

पिछले दिनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप मुंबई छोड़ने के अपने बयान के कारण चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्होंने फिर से इस मुद्दे पर बात की। मुंबई को अपनी कर्म भूमि बताया। तो क्या अनुराग ने अपने पुराने बयान से यू टर्न ले लिया है? 
 

विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Again Talk About His Decision Moving Out Of Mumbai
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ दिन पहले अनुराग कश्यप ने कहा था कि उनमें अब लड़ने की ताकत खत्म हो गई है। वह बॉलीवुड वालों से परेशान हैं इसलिए अब मुंबई छोड़कर साउथ में बस जाएंगे। इस फैसले के पीछे अनुराग ने कई कारण गिना दिए थे। हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपने मुंबई छोड़ने वाले बयान पर एक नई बात कह दी है। वह मुंबई को अपनी कर्म भूमि बता रहे हैं। तो क्या अब वह मुंबई नहीं छोड़ने वाले हैं? क्या कहा है, अपने नए बयान में अनुराग कश्यप ने जानिए। 

विज्ञापन

 

Director Anurag Kashyap Again Talk About His Decision Moving Out Of Mumbai
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुराग ने नए बयान में क्या कहा 
हाल ही में अनुराग कश्यप को फिल्म ‘सत्या’ की री रिलीज की स्क्रीनिंग पर देखा गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ने मुंबई छोड़ने वाले अपने बयान पर फिर से बात की। वह कहते हैं, ‘हां, मैं जा रहा हूं, बाहर रहूंगा लेकिन कर्म भूमि तो यही है। बस मेरी रहने वाली जगह अब अलग होगी।’ इस तरह से अनुराग ने साफ कर दिया कि वह मुंबई तो पक्का छोड़ रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में फिल्में करते रहेंगे। अनुराग के लिए हमेशा ही मुंबई, बॉलीवुड उनकी कर्मभूमि रहेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डायरेक्टर की नाराजगी की वजह 
अनुराग कश्यप बॉलीवुड से इसलिए नाराज है कि उन्हें अपने हिसाब से काम करने को नहीं मिल रहा है। साथ ही उनकी पांच फिल्में भी अटकी पड़ी हैं। पिछले दिनों अनुराग ने इस बारे में भी बताया था। दरअसल, साल 2023 में अनुराग की फिल्म ‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां इसकी काफी तारीफ हुई। लेकिन तब से यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस बात का अनुराग को दुख है। वह कहते हैं, ‘मैंने पांच फिल्में बनाई है, जो अब तक रिलीज नहीं हो पाई हैं। ‘कैनेडी’ फिल्म तो ऐसे लोगों के पास है, जिन्होंने आजतक फिल्म नहीं बनाई। स्टूडियो वाले कहते हैं कि आप अपनी हिस्सेदारी बढ़ाओ, पैसा कमाओ और मुनाफा लाओ।’  

विज्ञापन

स्टार के बिहेवियर से भी दिक्कत 
पिछले दिनों मुंबई छोड़ने के अपने बयान के साथ ही अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के वर्किंग कल्चर, स्टार के बिहेवियर पर भी बात की थी। अनुराग ने कहा- ‘हिंदी फिल्मों में हर एक्टर को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए। ऐसे में फिल्में बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा नहीं है, बडे़ से बड़ा एक्टर फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही खुद को ट्रीट करता है।’ इन दिनों अनुराग साउथ फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed