फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   maidaan director amit ravindernath sharma tests positive for covid19

निर्देशक अमित शर्मा कोरोना से संक्रमित, अजय देवगन की ‘मैदान’ की शूटिंग में फिर से देरी

Wed, 24 Mar 2021 03:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Mar 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
maidaan director amit ravindernath sharma tests positive for covid19
अमित रवींद्रनाथ शर्मा और मैदान का पोस्टर - फोटो : instagram/iamitrsharma, ajaydevgan

देशभर में जिस तरह से फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके बाद सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना केस की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारे हाल फिलहाल में कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। आमिर खान, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक और संजय लीला भंसाली का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसी कड़ी में अब अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amit Sharma (@iamitrsharma)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमित के कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिल्म मैदान की शूटिंग फिर से टाल दी गई है। वह अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वह अप्रैल के पहले हफ्ते से शूटिंग करेंगे। अभी वह अपने घर पर क्वारंटीन हैं। अमित शर्मा को कोरोना होने की वजह से फिल्म की शूटिंग में दो हफ्ते की देरी हो गई है। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे कई बार टालना पड़ा।

बायोपिक फिल्म है 'मैदान'
फिल्म मैदान में अजय देवगन के साथ प्रियमणि और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अब्दुल रहीम का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला मिलकर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed