{"_id":"5c342ea5bdec2256a87157dc","slug":"diljit-dosanjh-new-album","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल रिव्यू: 'ठग लाइफ' में दिलजीत दोसांझ ने दिखाया देसी बीट्स का दम","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
डिजिटल रिव्यू: 'ठग लाइफ' में दिलजीत दोसांझ ने दिखाया देसी बीट्स का दम
Tue, 08 Jan 2019 10:31 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
डिजिटल रिव्यू – ठग लाइफ (म्यूजिक वीडियो)
कलाकार – दिलजीत दोसांझ (गायक और अभिनेता), गीतकार- रनबीर सिंह, संगीत – जतिंदर सिंह, निर्देशक- हैरी सिंह।
यूट्यूब चैनल – फेमस स्टूडियोज
पंजाबी गीतों में रैप और हिप हॉप को मिलाकर भले हिंदी फिल्मों के गीतों ने अपनी साख खुद गिराई हो, लेकिन दिलजीत दोसांझ जैसे गायकों ने अब भी पंजाब की आबोहवा की चाशनी सी मिठास अपने गीतों में कायम रखी है। इसका फायदा भी दिलजीत दोसांझ को मिलता रहा है। उड़ता पंजाब और सूरमा जैसी फिल्मों में लीड रोल करने के बावजूद दिलजीत अपनी पहली पहचान यानी गायिकी से किसी तरह का समझौता नहीं कर रहे हैं।
यूट्यूब चैनल फेमस स्टूडियोज पर दिलजीत दोसांझा के अलबम रोर का नया म्जूयिक वीडियो ठग लाइफ रिलीज हुआ है। दो मिनट 47 सेकेंड के इस म्यूजिक वीडियो में शुरू से आखिर तक एक कहानी चलती है और इसी कहानी को परदे पर जीते और गाते दिखते हैं दिलजीत दोसांझ। डॉलर कमाने के चक्कर में बावले से फिरने वाले पंजाबी युवाओं की कहानी कहता ये म्यूजिक वीडियो अपने संगीत और अपने सतरंगी म्यूजिक वीडियो के चलते अच्छा बन पड़ा है। रनबीर सिंह ने गाना लिखते समय ये भी ध्यान रखा है कि गाना कहीं से भी पंजाबी सलाहियत से बाहर न जाने पाए। गाने में छेड़छाड़ है, मस्ती है और हैं ऐसी बीट्स जिन पर पैर अपने आप थिरकने लगते हैं।
यूट्यूब पर हाल के दिनों में गायकों और संगीतकारों ने अपने चैनल खोलकर उन बड़ी म्यूजिक कंपनियों के सामने मोर्चा खोला है जो एक बार गाना ले लेने के बाद किसी भी गीत में शामिल क्रिएटिव लोगों को ज्यादा कुछ नहीं देतीं। दिलजीत दोसांझ की सोशल मीडिया पर अपनी बनाई बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसी का नतीजा है कि ये गाना रिलीज होने के साथ ही डिजिटल दुनिया में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।