{"_id":"5c0216e3bdec2241bc237c19","slug":"diljit-dosanjh-and-kiara-advani-start-shooting-for-good-news-without-kareena-and-akshay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय-करीना के बिना ही शुरू हुई 'गुड न्यूज', दिलजीत दोसांझ ने फोटो शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय-करीना के बिना ही शुरू हुई 'गुड न्यूज', दिलजीत दोसांझ ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Good News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार फिलहाल 2.0 के नतीजों पर नजर रखे हैं और करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को लेकर छुट्टियां मनाने अमेरिका गई हैं। इस बीच दोनों की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग शुक्रवार से मुंबई में शुरू हुई।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम रोल निभा रहे हैं। निर्देशक राज मेहता की इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस कर रहा है।
यह ऐसे दंपतियों की कहानी है जो संतान को जन्म देने के लिए मुश्किलों का सामना करना रहे हैं। प्रेग्नेंसी और सरोगेसी यहां मुद्दा है। हालांकि फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी है। करण जौहर ने पिछले साल फिल्म की घोषणा ट्विटर पर की थी। अब धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म शुरू होने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिलजीत और कियारा क्लैप दे रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही बता रहे हैं कि अक्षय-करीना फिलहाल शूटिंग पर मौजूद नहीं हैं। वह आने वाले दिनों की शूटिंग में फिल्म से जुड़ेंगे। दिलजीत-कियारा पहली बार किसी फिल्म में साथ आएंगे जबकि अक्षय-करीना इससे पहले करीब एक दर्जन फिल्में संग कर चुके हैं। गुड न्यूज को निर्माता अगले साल 19 जुलाई को रिलीज करना चाहते हैं।

View this post on Instagram
A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on