श्रद्धांजलि: 'साहब के लिए आपकी मोहब्बत महसूस हुई', निधन के 10 दिन बाद दिलीप कुमार के प्रवक्ता ने फैंस का जताया आभार
- बीती 7 जुलाई की सुबह को दिलीप कुमार का निधन हो गया था।
- तमाम फिल्मी सितारों के साथ साथ फैंस ने भी दिलीप साहब को अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
- अब साहब के प्रवक्ता फैसल फारूकी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया था। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश की नामचीन हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया था। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर शोक प्रकट किया था। तमाम फिल्मी सितारों के साथ साथ फैंस ने भी दिलीप साहब को अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अब साहब के प्रवक्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
दरअसल, फैसल फारूकी ने दिलीप साहब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा की है और फैंस का आभार व्यक्त किया है। फैसल फारूकी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'इस वीडियो के माध्यम से मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। बीते दिनों में आप सभी लोगों के दिलीप साहब तमाम संदेश, प्रार्थनाएं और सांत्वनाएं मिलीं जिसका मैं व्यक्तिगत तौर पर सम्मान करता हूं। हमें लाखों संदेश मिले फेसबुक पर, ट्विटर पर, इंस्टाग्राम पर, न्यूज आर्टिकल्स के माध्यम से, सभी जगह साहब के लिए आपकी अत्यंत मोहब्बत महसूस हुई।'
फैसल फारूकी आगे कहते हैं, 'मैं आप लोगों का शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों ने दिल खोलकर हमारे गम में अपना गम को शरीक करके साहब के लिए, साहब के एहसास के लिए, अपने दिल का हाल हम तक पहुंचाया।'
Thank you for all your love ❤️and messages 🙏 pic.twitter.com/9Jm32WW659
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) July 16, 2021
गौरतलब है कि जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अब तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग उठाई है।