फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dilip kumar health latest news live updates from lilavati hospital

दिलीप कुमार के दाखिल होने के बाद आया लीलावती अस्पताल का पहला बयान, पत्नी सायरा का ट्वीट

Wed, 05 Sep 2018 09:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
dilip kumar health latest news live updates from lilavati hospital
दिलीप कुमार

ट्रेजडी किंग नाम से बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार एक बार फिर तबीयत खराब के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि कुछ देर के बाद डॉक्टरों का बयान भी सामने आ चुका है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह जल्दी से ठीक हो रहे हैं। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप जी को बुधवार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगुलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- सायरा बानो को पहली नजर में ही हो गया था दिलीप साहब से इश्क, फिर शादी के रिश्ते में ऐसे बदला प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन



दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से दुआ और प्रार्थना का अनुरोध है। 

 
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

बता दें इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94वें वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है लेकिन हर वक्त सायरा दिलीप कुमार के साथ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed