दिलीप कुमार के दाखिल होने के बाद आया लीलावती अस्पताल का पहला बयान, पत्नी सायरा का ट्वीट
ट्रेजडी किंग नाम से बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार एक बार फिर तबीयत खराब के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि कुछ देर के बाद डॉक्टरों का बयान भी सामने आ चुका है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह जल्दी से ठीक हो रहे हैं। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप जी को बुधवार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगुलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे।
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. (file pic) pic.twitter.com/NIGYF6PRpr
— ANI (@ANI) September 5, 2018विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सायरा बानो को पहली नजर में ही हो गया था दिलीप साहब से इश्क, फिर शादी के रिश्ते में ऐसे बदला प्यार
दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से दुआ और प्रार्थना का अनुरोध है।
Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
बता दें इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94वें वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है लेकिन हर वक्त सायरा दिलीप कुमार के साथ रही हैं।