फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Director Aditya Dhar reportedly reuniting with Ranveer Singh again for historical drama

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद क्या रणवीर सिंह के साथ फिर हाथ मिलाएंगे आदित्य धर? इस फिल्म पर करेंगे फोकस

Sat, 04 Apr 2026 10:48 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 04 Apr 2026 10:48 AM IST
सार

Aditya Dhar Next Film: फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर आगे क्या प्लान कर रहे हैं? इसे लेकर अलग-अलग अटकलें लग रही हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Director Aditya Dhar reportedly reuniting with Ranveer Singh again for historical drama
आदित्य धर-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आदित्य धर के सितारे इस वक्त बुलंदी पर है। उन्होंने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में- 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दी हैं।  अब दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में है कि वे आगे क्या बनाने जा रहे हैं? निर्देशक आदित्य धर कथित तौर पर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन बिल्कुल अलग-अलग जॉनर पर विचार कर रहे हैं। इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, इससे पहले निर्देशक ब्रेक ले सकते हैं।

विज्ञापन


आदित्य धर के पिटारे में क्या है खास?
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड यह 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस बीच आदित्य धर के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन संभावित फिल्मों पर विचार कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इन फिल्मों में उनका एक पैशन प्रोजेक्ट 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' शामिल है, जिसे पहले रोक दिया गया था। इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक बड़े पैमाने की ऐतिहासिक फिल्म और एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शामिल हैं।

विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Director Aditya Dhar reportedly reuniting with Ranveer Singh again for historical drama
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' के बाद लेंगे ब्रेक?
कहा जा रहा है कि डायरेक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन वे एक ब्रेक के बाद ही अगले प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ेंगे। डायरेक्टर ने पिछले तीन साल रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी पर काम करते हुए बिताए हैं। इसलिए, अब वे कुछ समय का ब्रेक लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बात पक्की है कि आदित्य धर की अगली फिल्म और बडे़ कैनवास पर बनने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर एक बार फिर रणवीर के साथ काम करने के इच्छुक हैं। इस बार वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पर काम करेंगे। आदित्य धर पिछले साल से ही रणवीर के साथ बातचीत कर रहे हैं। 'धुरंधर' के साथ उनके सफल कोलैबोरेशन ने इस संभावित नए प्रोजेक्ट के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। 

क्यों रुका 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' पर काम?
बात करें 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' की तो यह आधित्य धर के उन पैशन प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे कथित तौर पर बजट संबंधी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, 'धुरंधर' से अच्छी-खासी कमाई के बाद इस फिल्म पर फिर से काम शुरू होने की संभावना बन गई है। लेकिन, अगर इसे हरी झंडी नहीं मिलती है, तो कहा जा रहा है कि यह ऐतिहासिक ड्रामा ही आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट है। इसके अलावा, ऐसी भी चर्चा है कि आदित्य धर एक स्पोर्ट्स ड्रामा पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed