Dhoom Dhaam: उरी के बाद यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ? मचाने आ रहीं 'धूम धाम'
'उरी' के बाद एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक बार फिर पति आदित्य धर संग हाथ मिला लिया है। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा अपडेट उत्साह बढ़ाने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को आखिरी बार नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म 'चोर निकल के भागा' में देखा गया था। इस रोमांचक डकैती पर आधारित फिल्म में एक्ट्रेस फ्लाइट अटेंडेंट के किरदार में नजर आई थीं। वहीं, इन दिनों यामी 'ओएमजी 2' में अपनी वकील की भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। इसके अलावा यामी अपने फिल्ममेकर पति आदित्य धर के साथ एक फिल्म में काम करने जा रही हैं, जिसका अपडेट उत्साह बढ़ाने वाला है।
'धूम धाम' में नजर आएंगी यामी
रिपोर्ट की मानें तो, यामी गौतम जल्द ही रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'धूम धाम' में नजर आएंगी, जिसे उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'धूम धाम' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। जानकारी हो कि यह पहली बार नहीं है, जब यामी और आदित्य ने पेशेवर रूप से सहयोग किया है। वे पहले सफल प्रोजेक्ट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए सहयोग कर चुके हैं।
Priya Ahuja: रीटा रिपोर्टर से जबरन लिखवाया गया इस्तीफा? एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का छलका दर्द
सितंबर में शुरू होगी 'धूम धाम' की शूटिंग
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'धूम धाम' को लेकर जानकारी है कि इसकी शूटिंग इसी वर्ष सितंबर महीने तक शुरू होगी। फिल्म के ज्यादातर सीन कश्मीर और दिल्ली में फिल्माए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यामी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है, और यह परियोजना सच्ची घटनाओं से प्रेरित राजनीतिक थ्रिलर बताई जा रही है। मूवी की कहानी असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाली एक दृढ़ महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
Bigg Boss OTT 2: कौन बनेगा टिकट टू फिनाले वीक का विजेता? कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन हुआ शुरू
यामी के पति आदित्य धर होंगे प्रोड्यूसर
अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के तहत, आदित्य धर फिल्म का निर्माण करेंगे, जबकि गोवा के दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता आदित्य सुहास जंभाले निर्देशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदित्य सुहास जंभाले ने क्रिटिक्स के जरिए लघु फिल्मों जैसे 'आबा...एकताय ना?', 'खरवास,' और 'अमृतसर जंक्शन' के डायरेक्शन में अपने असाधारण काम के लिए प्रशंसा हासिल की है।