फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss OTT 2: Ticket to Finale week sparks competition among contestants Elvish Yadav jiya shankar bebika

Bigg Boss OTT 2: कौन बनेगा टिकट टू फिनाले वीक का विजेता? कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन हुआ शुरू

Wed, 26 Jul 2023 10:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 26 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 2 में लाइव फीड से खुलासा हुआ है कि शो में टिकट टू फिनाले वीक टास्क होने वाला है। जहां टीम सी इस टास्क को जीत जाएगी और सीधे सीधे फिनाले में जाने के लिए दावेदार बन गई है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: Ticket to Finale week sparks competition among contestants Elvish Yadav jiya shankar bebika
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 2 में लाइव फीड से खुलासा हुआ है कि शो में टिकट टू फिनाले वीक टास्क होने वाला है। जहां टीम सी इस टास्क को जीत जाएगी और सीधे सीधे फिनाले में जाने के लिए दावेदार बन गई है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में अब 18 दिन बचे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने घरवालों को 'टिकट टू फिनाले वीक' दिया।
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 के टिकट टू फिनाले की जंग शुरू हो चुकी है। टिकट टू फिनाले सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स को ही मिल सकता है, इसके लिए बिग बॉस ने टीम भी बना दी हैं। बिग बॉस ने तीन-तीन कंटेस्टेंट्स की टोटल टीम डिवाइड की हैं। टीम ए में अविनाश सचदेव, आशिका भाटिया और जाद हदीद मौजूद हैं, वहीं टीम बी में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और पूजा भट्ट। इसके साथ ही टीम सी में एल्विश यादव, बेबिका ध्रुवे और जय शंकर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: Ticket to Finale week sparks competition among contestants Elvish Yadav jiya shankar bebika
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों को बिग बॉस ने एक ऐसा टास्क दिया, जिसे जीतने वाली टीम सीधे टिकट टू फिनाले वीक की दावेदार बन जाएगी। यानी जो भी टीम जीतेगी, वह सिर्फ दावेदार बनेगी। उन तीन कंटेस्टेंट के बीच नया मुकाबला होगा और फिनाले में जाने की टिकट मिलेगी सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट को। आपको बता दें कि टीम टसी' ने टास्क को जीतकर दावेदारी हासिल कर ली। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लाइव फीड में इस टास्क के बारे में खुलासा हुआ। इस क्लिप को देखने के बाद झटका अभिषेक मल्हान और मनीषा के फैंस को लगा, क्योंकि दोनों ही टिकट टू फिनाले वीक की दावेदारी हासिल नहीं कर पाए।

विज्ञापन

इस वीक घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेट हैं। पिछले हफ्ते फलक नाज घर से एविक्ट हो चुकी हैं। इससे पहले तक पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी, आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी जैसे कंटेस्टेंट घर से बेघर हुए थे। आजकल शो में दो ग्रुप साफ नजर आ रहे हैं। पहला एल्विश, मनीषा, अभिषेक और आशिका तो दूसरा ग्रुप पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, बेबिका और जिया।

यह भी पढ़ें: अपनी पीआर रणनीति को खराब बताने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- जैसी हूं, वैसी रहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed