फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra shared Sunny Deol old letter on social media

धर्मेंद्र ने शेयर किया सनी देओल का पुराना खत, नौजवानों को दिया शानदार मैसेज

Wed, 18 Jul 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra shared Sunny Deol old letter on social media
अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खत की फोटो शेयर की हैं। साथ ही लिखा है यह एक इमोशनल खत है जिसे सनी देओल ने 29 जुलाई 1977 को इंग्लैंड से मेरे लिए लिखा था। तब वह यूके में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे। 'एक गर्व की बात जिसे मैं शेयर करना चाहता हूं यह नौजवानों को मैसेज देगा। अपने माता-पिता से प्यार करो उनकी उपेक्षा मत करो। उन्होंने आपको जन्म दिया है। आपकी सुरक्षा खुशियां उनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य है तो प्लीज उन्हें प्यार करें उनका ध्यान रखें। एक विनम्र विनती और सलाह धर्म की तरफ से।' 
विज्ञापन

Dharmendra shared Sunny Deol old letter on social media
धर्मेंद्र ने यह भी बताया कि खत की जो लिखावट हैं वह सनी देओल की है। सनी अपने पापा से कितना प्यार करते हैं यह बात कहने की जरुरत नहीं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। बहुत जल्द सनी धर्मेंद्र और बॉबी साथ में 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आएंगे। यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का सीक्वल है। फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होनी थीं लेकिन अब इसकी तारीख 31 अगस्त कर दी गई है।

 

This is an envelope, of an emotional letter, from Sunny to me, from England, 29th July,1977, while he was doing his acting course in UK . A “pride possession “ I want to viral it . It carries a message to the youngsters. “ love your parents, don’t neglect them, they have given you birth. your health happiness your prosperity is the only purpose of their life “ so please love them look after them. A humble request, an advise to you from Dharam. (It is Sunny,s handwriting on this envelope)

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed