फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News

अस्पताल से घर पहुंचे धर्मेंद्र, SSMB29 से प्रियंका का लुक आउट; क्यों दिनभर चर्चा में रहे गोविंदा? यहां जानें

Wed, 12 Nov 2025 09:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Nov 2025 09:36 PM IST
सार

Trending News: मनोरंजन जगत में आज बुधवार को दिनभर हलचल रही। अभिनेता धर्मेंद्र को आज अस्पताल से छुट्टी मिली, अब घर पर उनका उपचार चलेगा। प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जानिए और क्या-क्या खास हुआ?

विज्ञापन
dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस ने आज राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। आज बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, अभिनेता के लिए घर पर ही ICU वॉर्ड बना है और यहीं उनका उपचार चलेगा। वहीं, गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बाद में छुट्टी मिल गई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। मनोरंजन जगत की चर्चित खबरें, पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन
Trending Videos

dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

घर पर चलेगा धर्मेंद्र का उपचार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कराने के बाद उनके इलाज के लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। अमर उजाला से बात करते हुए सूत्र ने बताया कि धर्मेंद्र की देखभाल के लिए घर पर चार नर्स और एक डॉक्टर हर वक्त मौजदू हैं। परिवार की तरफ से उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा था। इसी बीच अमर उजाला ने धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर से एक्सक्लूसिव बात की है। डॉ. प्रतीत समदानी ने एक्टर की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया है- 'धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज घर पर ही जारी रहेगा। वहीं अस्पताल की ओर से भी इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Dharmendra: परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं धर्मेंद्र, घर पर बनाया गया ICU; चार नर्स और डॉक्टर करेंगे देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन

dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजामौली की फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक आउट
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है, 'ग्लोबट्रॉटर'। आज बुधवार को प्रियंका का फर्स्ट लुक साझा किया गया है। वे मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने, हाथ में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Priyanka Chopra: राजामौली की फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक आउट, साड़ी पहनकर एक्शन करती दिखीं देसी गर्ल

विज्ञापन

dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
आर्यन खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

28 के हुए आर्यन खान
शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर्यन के जन्मदिन पर उनकी बहन सुहाना खान के अलावा शनाया कपूर, महीप कपूर, रजत बेदी, राघव जुयाल और भावना पांडे ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 28 के हुए आर्यन खान, बहन सुहाना ने लुटाया प्यार; सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स@priyankachopra

राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान?
इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। 15 नवंबर को फिल्म का एक बड़ा इवेंट होना है। इस बीच अभिनेत्री ने एक्स पर अपने फैंस के साथ बातचीत का एक सेशन चलाया। इस दौरान देसी गर्ल ने फैंस के सवालों के कुछ मजेदार जवाब भी दिए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान? एक्ट्रेस ने दिए फैंस के सवालों के जवाब, बताया पति को सिखाई कितनी हिंदी

dharmendra health update priyanka chopra Look Globetrotter Govinda hospitalisation Entertainment Trending News
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं।  एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को भर्ती कराया गया था। उन्होंने खुद अपडेट दिया कि अब उनकी तबीयत कैसी है?

पूरी खबर यहां पढ़ें: Govinda: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, खुद बताया कैसे हुए बेहोश? बोले- खुद को बेहतर बनाने में लगा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed