फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Deol recites Shayari to his fans shares video Bobby Deol imesha reacts

Dharmendra: 'कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए', धर्मेंद्र ने सुनाई फैंस को शायरी, जिंदगी के लिए दी ये सीख

Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 11:06 PM IST
सार

Dharmendra Deol Video: अभिनेता धर्मेंद्र ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस को जिंदगी जीने की सीख दी है।

विज्ञापन
Dharmendra Deol recites Shayari to his fans shares video Bobby Deol imesha reacts
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। कभी वे जिम से वर्कआउट के वीडियो और फोटो शेयर करते हैं तो कभी अपनी लाइफ से जुड़ी पुरानी दिलचस्प बातें शेयर करते हैं। आज रविवार को दिग्गज अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे शायरी सुनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

बोले- 'जिंदगी एंजॉय करो'
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने शायरी सुनाई है, जो इस तरह है, 'सबकुछ पाकर भी हासिल ए जिंदगी कुछ भी नहीं, कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए'। आगे कहा है, 'पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे। खैर, यह इंसानी फितरत है कि इकट्ठा करते रहो। अपना ख्याल रखो। लाइफ एंजॉय करो। आप सभी को प्यार'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dharmendra Deol (@aapkadharam) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

एशा और बॉबी देओल ने किया कमेंट
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। साथ ही बॉबी देओल और एशा देओल ने भी पापा की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। दोनों ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं, फैंस धर्मेंद्र से अपनी सेहत का ख्याल रखने की गुजारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी शायरी मुझे बहुत पसंद हैं। आपने इतनी अच्छी शायरी सुनाई। शुक्रिया'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी मोहब्बत का कोई जवाब नहीं। लव यू'।

Housefull 5 Day 3 Box Office: रविवार को 'हाउसफुल 5' की रही चांदी, तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

विज्ञापन

फिल्म 'इक्कीस' में आएंगे नजर
अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी आगामी फिल्म है 'इक्कीस'। इसमें धर्मेंद्र के साथ अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म 'इक्कीस' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed