फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharma Productions Release actor Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie New Poster

Chand Mera Dil: मिलने आ रहे हैं चांदनी-आरव; 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर रिलीज, शर्टलेस दिखे लक्ष्य

Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
सार

Chand Mera Dil Release: धर्मा प्रोडक्शंस ने आज रविवार को अपने बैनर तले बनने वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म पर कल सोमवार को बड़ा अपडेट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Dharma Productions Release actor Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie New Poster
'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई रोमांटिक फिल्मों का निर्माण किया है। इस जॉनर की वे एक और फिल्म ला रहे हैं, जिसमें अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य लीड रोल में हैं। यह इंटेस लव स्टोरी मूवी है। आज रविवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। साथ ही लिखा है कि कल यानी सोमवार को 11 बजे चांदनी और आरव मिलने आ रहे हैं।

विज्ञापन


शर्टलेस लुक में दिखे एक्टर लक्ष्य
फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य को आरव की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, अनन्या पांडे को चांदनी के किरदार में देखा जाएगा। धर्मा प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें अनन्या और लक्ष्य नजर आ रहे हैं। लक्ष्य को शर्टलेस लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ पोस्टर पर लिखा है, 'कल सुबह 11 बजे'।

विज्ञापन

कल मिलेंगे आरव और चांदनी
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यार का कोई फिक्स रूट नहीं होता। बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। 'हमारे आरव और चांदनी से मुलाकात के लिए कल सुबह 11 बजे मिलते हैं'। कल फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट आएगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। संभव है कि मेकर्स टीजर या ट्रेलर रिलीज कर दें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


नेटिजंस ने दिया कैसा रिएक्शन?
फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स उत्साहित हैं और कल के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्य को अधिकांश सकारात्मक रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फिर से अनन्या'? वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'चांदनी नाम की इज्जत रख लेना'। कुछ यूजर्स उम्मीद जता रहे हैं कि एक और 'सैयारा' जैसी फिल्म देखने को मिल सकती है। वहीं, लक्ष्य के शर्टलेस लुक पर भी नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं कि शर्ट पहन कर भी शूटिंग हो सकती थी। एक यूजर ने लक्ष्य के लिए मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'आप हमेशा बिना कपड़ों के क्यों नजर आते हो'?







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed