फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhak Dhak Dia Mirza hosts specail screening of fatima sana Shaikh Ratna Pathak Sanjana Sanghi Film know detail

Dhak Dhak: 'धक धक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, दीया मिर्जा समेत फिल्म की पूरी टीम रही मौजूद

Tue, 10 Oct 2023 11:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Oct 2023 11:21 PM IST
सार

'धक-धक' फिल्म आपके लिए ऐसी चार महिलाओं की एक आकर्षक कहानी सामने लाने वाला है, जिन्होंने अपने जीवन में मोटर बाइक्स को अहमियत दी है।

विज्ञापन
Dhak Dhak Dia Mirza hosts specail screening of fatima sana Shaikh Ratna Pathak Sanjana Sanghi Film know detail
धक धक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' से लेकर 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी कई रोड ट्रिप फिल्में देखने वाले दर्शकों के लिए अब एक बार फिर ऐसी ही फिल्म आ रही है। आगामी फिल्म का नाम 'धक धक' है, जिसमें चार बाइकर महिलाओं के रोड ट्रिप की कहानी को दिखाया जाने वाला है। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की 'वायकॉम 18' के साथ बतौर निर्माता इस पहली फिल्म में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बीते फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी। हाल ही में दीया मिर्जा ने अपनी आगामी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।

विज्ञापन

दिया मिर्जा ने रखी 'धक धक' की खास स्क्रीनिंग
'धक-धक' फिल्म आपके लिए ऐसी चार महिलाओं की एक आकर्षक कहानी सामने लाने वाला है, जिन्होंने अपने जीवन में मोटर बाइक्स को अहमियत दी है। इन चारों ने भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास तक पहुंच अपना पूरा जीवन ही बदल दिया। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन सभी ने किस हद तक मेहनत की और किन-किन परेशानियों का सामना किया यह फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म की पूरी टीम इस समय इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इस बीच अब 'धक धक' की एक मुख्य अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इसकी खास स्क्रीनिंग रखी।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जन्मदिन पर इलाहाबाद के ‘मुन्ना’ का संदेश, जो चंदन घिस जाता है, वही भगवान के मस्तक पर लगता है 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीनिंग पर लगा सितारों का मेला
दीया मिर्जा द्वारा 'धक धक' के लिए रखी गई खास स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। एक तरफ जहां इवेंट में दीया मिर्जा, संजना सांघी, रत्ना पाठक शाह और फातिमा सना शेख ने लाइमलाइट बटोरी, वहीं दूसरी ओर शबाना आजमी, अनुभव सिन्हा, विद्या बालन और सोफी चौधरी जैसे सितारे स्क्रीनिंग में मौजूद रहे। कहना गलत नहीं होगा कि 'धक धक' की खास स्क्रीनिंग पर सितारों का मेला देखने को मिला।
Saiyami Kher: ‘स्पेशल ऑप्स’ के तीसरे सीजन में धमाका करने को तैयार सैयामी, ‘घूमर’ की चर्चा ने दिलाई लाइमलाइट

ट्रेलर देखकर महिलाओं में भर सकता है जोश
बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज किया, जो भावनाओं, हंसी, रोमांच और नाटक से भरपूर मनोरंजन का वादा करता है। ट्रेलर में अलग-अलग क्षेत्रों की चार महिलाओं के जीवन को दिखाया गया है, जो खारदुंग ला के लिए बाइकिंग पर निकलते हुए भावनाओं, रोमांच और आत्म-खोज से भरी एक यात्रा तय करती हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण डुडेजा ने किया है और यह फिल्म 13 अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Madhura Naik: टीवी अभिनेत्री मधुरा नाइक के घर में पसरा मातम, इस्राइल-हमास युद्ध में हुई बहन-जीजा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed