फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone talks about her boyfriends

दीपिका ने अपने दो प्रेमियों की 'निजी आदतों' पर किया खुलासा

Wed, 22 Apr 2015 06:06 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone talks about her boyfriends

रणबीर कपूर खुद को अपने में समेटे रहते हैं, जबकि रणवीर सिंह दिल से सबकुछ बता देते हैं। ये बातें दीपिका पादुकोण ने एक खास इंटरव्यू में कहा है। लेकिन यह उस खास इंटरव्यू का एक छोटा हिस्सा है, जिसमें दीपिका ने दिल खोलकर अपने पूर्व प्रेमियों के बारे में बताया हैं। दीपिका के इस इकबालिया बयान को विस्तार से पढ़िए...

विज्ञापन


अगर आप सोचते हो कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर कभी एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। दीपिका के दिल अब उनके लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि, दोनों की निजी जिंदगी उनकी प्रोफेशनल जिंदगी पर कोई असर पहुंचाती नहीं दिख रही। वे जल्द ही इम्तियाज अली की अगली फिल्म तमाशा में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
विज्ञापन


वही एक तरफ रणवीर सिंह हैं। दीपिका उनके साथ पूरी तरह से अपने रिश्ते को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह हमेशा दुनिया से उनकी अच्छाइयों के बारे में बात करती हैं। हालांकि जब वो रणबीर की गर्लफ्रेंड थी, तब भी उनके बारे में अच्छी बातें ही करती थीं। पर पहली बार उन्होंने इन दोनों सितारों में फर्क बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर को मैंने कभी ऐसा करते नहीं देखा

Deepika Padukone talks about her boyfriends

दीपिका कहती हैं कि रणबीर कपूर एक अंतरमुखी इंसान हैं। उन्होंने बताया कि वो घंटों रणबीर के साथ रहती थीं; लेकिन उन्होंने कभी नहीं देखा कि रणबीर कोई शॉट देने से पहले क्या करते हैं। वह आमतौर पर शूटिंग के वक्त एक कोने में शांत होकर बैठे रहते हैं। कई दफे दीपिका से बात भी कर रहे होते हैं।

इसके बाद वो उठते हैं एक ही बार में शॉट ओके कर के चले आते हैं। दीपिका कहती हैं कि वह कभी नहीं जान पाईं कि रणबीर शॉट देने से पहले क्या सोच रहे होते हैं। जब हम स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं, तब भी उनके दिमाग में कुछ चल रहा होता है, लेकिन वह कभी किसी को कुछ बताते नहीं हैं।

रणवीर इसके बिना नहीं रह सकते

Deepika Padukone talks about her boyfriends

रणबीर के बारे में दीपिका पादुकोण बताती हैं कि उन्हें हमेशा संगीत की जरूरत पड़ती है। जिस तरह के गानों का कलेक्‍शन उनके पास है, शायद ही किसी और के ‌पास हो। उनके पास हर मूड के लिए गाने हैं। जब उन्हें गुस्सा आता है, वो गुस्से वाले गाने सुनने लगते हैं। जब रोमांटिक मूड में होते हैं, तब सुरीले गीत सुनने लगते हैं।

दीपिका के मुताबिक रणवीर फिल्म शूटिंग के दौरान अपनी वैन में भी गाने सुनने का प्रबंध किए रहते हैं। आमतौर पर उनके साथ जो काम करता है, गानों का दीवाना हो जाता है।

दीपिका के अनुसार रणवीर के काम का तरीका अलग है, वे सारी बाते खुलकर बताते हैं, वो भी दिल से। वह आगे जोड़ती हैं कि रणवीर अपने साथ काम करने वालों में जोश भर देते हैं। (साभारः बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed