'रोबोट' से इश्क करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत और एश्वर्या की साल 2010 में आई ‘रोबोट’ की सीक्वल बनने की चर्चा संबे समय से चल रही है, कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो सकती है। इस बार फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हो सकती है। माना जा रहा है कि दीपिका का नाम फिल्म के लिए सबसे आगे है।
रजनीकांत की इस फिल्म का सीक्वल बनने की चर्ता के साथ ही कई अभिनेत्रियों का नाम फिल्म के लिए चलता रहा है और अब इसमें सबसे नया नाम दीपिका का है। हाल ही में रोबोट के सीक्वल में रजनीकांत के साथ अमिर खान के काम करने की भी खबरें आईं थी।
दीपिका पादुकोण इससे पहले भी रजनीकांत के साथ 'कोचाडियान' में काम कर चुकी हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक का मानना है, कि दीपिका रजनीकांत के साथ बेहतर तालमेल से काम कर सकेंगी।
दीपिका की ओर से नहीं मिला अभी कोई जवाब
बॉलावुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, फिल्म में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका के लिए दीपिका को ऑफर भेजा गया है। लेकिन, दीपिका की तरफ से अभी तक कोई जवाब फिल्म के निर्माताओं को नहीं मिला है।
दापिका इस समय अपने कान कमें काफी व्यस्त है, ऐसे में वो कैसे रजनीकांत की फिल्म के लिए समय निकाल पाएंगी इसको लेकर भी कुछ साफ नहीं है। दीपिका की ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘तमाशा’ की शूटिंग इस समय जोरो पर है।
खबरों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद ही दीपिका किसी नए काम के लिए हां कहना चाहती हैं। ऐसे में दीपिका और रजनीकांत की जोड़ी रोबोट के सीक्वल में जमेगी इसको लेकर कई सवाल हैं।