'कॉकटेल' को पूरे हुए 5 साल, दीपिका ने अपने 'बेस्ट मैन' को बोला थैंक्स
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कॉकटेल' को आज 5 साल हो चुके हैं। इस मौके पर दीपिका ने अपने बेस्ट मैन को धन्यवाद किया है। उनके बेस्ट मैन रणवीर सिंह नहीं बल्कि होमी अदजानिया हैं जिन्होंने 'कॉकटेल' को डायरेक्ट किया था।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर होमी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा बेस्ट मैन! आपने मुझे फ्री महसूस करवाया। मुझे वेरोनिका बनाने के लिए धन्यवाद। वो हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रहेगी। आई लव यू होमर।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बता दें कि फिल्म में दीपिका का नाम वेरोनिका था जो काफी बोल्ड रहती थी। फिल्म में डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे।