फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Chhapaak in legal trouble writer Rakesh Bharti seeks credit for script

रिलीज से पहले होगा 'छपाक' के भाग्य का फैसला, लेखक का दावा- कई बड़ी हीरोइनों ने भी सुनी थी कहानी

Sat, 04 Jan 2020 11:20 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jan 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak in legal trouble writer  Rakesh Bharti seeks credit for script
Chhapaak - फोटो : Twitter

दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'छपाक' की कहानी पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने मुंबई में 'छपाक' के मेकर्स द्वारा उनकी कहानी चुराए जाने के आरोप को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। मीडिया के सामने उन्होंने अपने वकील अशोक सरावगी के साथ फिल्म रिलीज से पहले उन्हें कहानी का श्रेय देने की मांग की है।  

विज्ञापन

Deepika Padukone Chhapaak in legal trouble writer  Rakesh Bharti seeks credit for script
Press conference - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस पूरे मामले के कानूनी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए राकेश भारती के वकील अशोक सरोवगी ने बताया कि इस याचिका की पहली सुनवाई हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने 27 दिसंबर को की थी और अब इसकी अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में हमारी दो मांग हैं। पहली, राकेश भारती को बिना श्रेय दिए फिल्म को रिलीज ना होने दिया जाए। दूसरी इस अपराध में शामिल लोगों को सजा मिले।' सरोवगी के अनुसार इस मामले में जब एफआईआर लिखाए जाने की कोशिश की गई तो बड़े प्रोडक्शन हाउस और ताकतवर लोगों के शामिल होने की वजह से पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। इस मामले की एक सुनवाई 7 जनवरी को हाईकोर्ट में होगी तो वहीं आपराधिक मामले में सुनवाई 9 जनवरी को बोरीवली कोर्ट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone Chhapaak in legal trouble writer  Rakesh Bharti seeks credit for script
Press conference - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं फिल्मकार राकेश भारती ने कहा, 'यह लड़ाई उनके लिए पैसे की नहीं है। बल्कि हक की है। हर बार लेखकों का हक छीना जाता है। मेरी छपाक से जुड़े गुलजार साहब से भी अपील है कि वह लेखक के तौर पर इस लड़ाई में साथ दें और मुझे इंसाफ दिलाए।' राकेश की याचिका के अनुसार साल 2015 में उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में इसका रजिस्ट्रेशन कराया था। शुरुआती दौर में उन्होंने फिल्म का नाम 'ब्लैक डे' सोचा था। पिछले चार सालों से वह इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई कलाकारों कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय के अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज को भी फिल्म की कहानी सुनाई। भारती के मुताबिक कुछ कारणों से उनके इस प्रोजेक्ट में देरी हुई। लेकिन फिर जब उन्हें पता चला कि मेघना गुलजार और फॉक्स स्टार स्टूडियोज उनके आइडिया पर ही फिल्म बना रहे हैं तो उन्होंने इसकी शिकायत निर्माताओं से की। हालांकि कोई भी जवाब ना मिलता देख उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

कुशल पंजाबी की मौत पर आया दीपिका पादुकोण का बयान, बताया कैसे बच सकती थी एक्टर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed