फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika gave 21 retakes for a scene in ram leela

ऐसा क्या था जिसके लिए देने पड़े 21 रीटेक?

Sat, 24 Aug 2013 01:18 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
deepika gave 21 retakes for a scene in ram leela

एक्टिंग करते हुए एक अरसा हो गया है, लेकिन पहली बार दीपिका पादुकोण का सिर चकराया है। एक ऐसे निर्देशक से दीपिका का पाला पड़ा है जिसने अब सही तरीके से एक्टिंग के मायने दीपिका को समझाए हैं।

विज्ञापन


संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामलीला' के एक सीन में पूरा दिन ही लग गया। दीपिका पादुकोण और रिचा चड्ढा पर फिल्माया जा रहा यह सीन बहुत कठिन तो नहीं था, लेकिन उसे ओके का सिग्नल मिल ही नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


भंसाली ने आदेश दे रखा था कि चाहे जितने भी रीटेक हों, कैमरा चालू रहे। आखिरकार 21 रीटेक के बाद भंसाली संतुष्ट हुए और सीन पूरा हो गया। वैसे दीपिका का इस सीन के बारे में कहना है कि यह दृश्य फिल्म में बहुत महत्व रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि भंसाली सर परफेक्सनिस्ट डायरेक्टर हैं, इसलिए उन्हें 21 रीटेक देने के बाद भी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। यह डायरेक्टर का अधिकार होता है कि वह संतुष्ट होने के बाद ही किसी सीन को ओके करे। बता दें कि भंसाली की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार दिखेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed