Salman Khan: डेविड धवन के 75वें जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे सलमान, वरुण ने लुटाया पिता पर प्यार; देखें फोटोज
David Dhawan Celebrated 75th Birthday: आज निर्देशक डेविड धवन अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी बर्थ डे पार्टी में बेटे वरुण धवन और अभिनेता सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। देखें डेविड धवन के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें।
विस्तार
निर्देशक डेविड धवन के जन्मदिन पर परिवार और बेटे वरुण धवन ने एक पार्टी प्लान की। इस पार्टी में सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी शामिल हुए। रूमी जाफरी ने ही इंस्टाग्राम पर डेविड धवन के जन्मदिन की यह तस्वीरें साझा की हैं।
वरुण ने पिता को गाल पर किस किया
बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में वरुण धवन अपने पिता डेविड का गाल पर किस कर रहे हैं। इस मौके पर निर्देशक डेविड धवन काफी भावुक नजर आ रहे हैं। आसपास के लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं।
सलमान खान के लुक ने खींचा ध्यान
सलमान खान ने भी डेविड धवन के साथ बर्थ डे सेलिब्रेशन में तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह काले रंग की टी-शर्ट पहने हैं और उन्होंने काउबॉय हैट लगाई है। इस लुक के जरिए सलमान ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
एक ग्रुप फोटो में सलमान, डेविड और वरुण के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी शामिल हैं। इस सेलिब्रेशन में साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे।
जुलाई महीने में डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हुई हैं।