फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Dangal' has Aamir's best performance till date

'दंगल' की खूब हो रही वाहवाही, जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद

Thu, 22 Dec 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
'Dangal' has Aamir's best performance till date
अभी तक बॉलीवुड में कई बायोपिक बनी हैं जो सफल भी रही हैं लेकिन आमिर खान की बायोपिक 'दंगल' ने जो बेंचमार्क सेट किया शायद वो कोई और फिल्म ना तोड़ पाए। फिल्म में आमिर ने असल जिंदगी के पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी बेटियों को पहलवान बनाता है।
विज्ञापन


फिल्म के जरिए तमाम उन तकलीफों को दिखाया गया है जिनका सामना महावीर ने किया। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे ना सिर्फ आमिर की अब तक की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस वाली फिल्म माना जा रहा है बल्कि समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर आंखों पर बैठाया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम इस फिल्‍म का मुंबई और दिल्ली में स्पेशल प्रिमियर शो हुआ। इस शो के बाद आई समीक्षाओं के अनुसार यह फिल्‍म आमिर खान की सबसे बेहतर फिल्म है। दंगल कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जरुर देखें आमिर का ये 'दंगल'

'Dangal' has Aamir's best performance till date
तमाम समीक्षकों और अखबारों ने आमिर के इस 'दंगल' की सराहना की है और बताया है कि दर्शकों को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए।

हिंदुस्तान टाइम्स की समीक्षा के अनुसार, 'दंगल' में आमिर ने अब तक की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस दी है। उसने इस फिल्म को साढे चार स्टार दिए हैं।

वहीं इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अगर आमिर नहीं होते तो 'दंगल' कभी बन ही नहीं पाती यानि आमिर की ये फिल्म हर लिहाज से गोल्ड मेडल की हकदार है और लोगों को ये देखनी चाहिए। इसे इंडियन एक्सप्रेस ने तीन स्टार दिए हैं।

जानिए क्या खास है आमिर के 'दंगल' में

'Dangal' has Aamir's best performance till date
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 'दंगल' ना सिर्फ मनोरंजन से भरपूर है बल्कि काफी प्रेरणादायक है। टाइम्स ने इस फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए हैं। समीक्षक के अनुसार फिल्म बेहद कसी है और आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते। 

बता दें कि फिल्म में आमिर के अलावा साक्षी तंवर है जो आमिर की बीवी का किरदार निभा रही हैं जबकि सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने उनकी फोगाट की बेटियों - गीता और बबीता फोगाट का किरदार निभाया है। सभी की परफॉर्मेंस जबरदस्त बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed