रमजान में 'दंगल गर्ल' फातिमा ने पहना स्विमसूट, हुईं लोगों के गुस्से का शिकार
फातिमा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसमें फातिमा बीच पर स्विमसूट में बिकनी पहने एक कुर्सी पर बैठी थीं। अपनें 'दंगल' अवतार से एकदम इतर फातिमा बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन कुछ लोगों को उनका ये अंदाज रास नहीं आया। लोगों ने उनकी तस्वीर पर काफी भद्दे कमेंट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फातिमा को रमजान जैसे पावन महीने में स्विमसूट नहीं पहनना चाहिए था।
फातिमा ने ये तस्वीर डाली थी जिसपर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
लोगों ने कहा कि वो मुस्लिम हैं और रमजान के दौरान उन्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि क्या वो भूल गई हैं कि वो मुस्लिम हैं।